Thursday, March 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

प्लॉट दिखाने के बहाने महिला से रेप का प्रयास,बीजेपी नेता और प्रॉपर्टी डीलर पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 2, 2022
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाराबंकी – योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने बीजेपी नेता और एक प्रॉपर्टी डीलर पर प्लॉट दिखाने के नाम पर बलात्कार करने की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाया है। जब बीजेपी नेता ही सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं तो ऐसे में महिला अपराध कैसे कम हो यह एक बड़ा सवाल है। सीओ सिटी का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी बीजेपी नेता और प्रॉपर्टी डीलर फरार बताया जा रहा है।

बाराबंकी जिले में एक महिला को प्लॉट दिखाने के नाम पर उसके साथ मारपीट और बलात्कार करने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला के साथ रेप करने का प्रयास और मारपीट का आरोप एक बीजेपी नेता बाबू खान और पुल्लु प्रॉपर्टी डीलर पर लगा है। यह दोनों साथ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बीजेपी नेता बाबू खान का प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई बीजेपी नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हो रही है। बीजेपी नेता बाबू खान और पुल्लु प्रॉपर्टी डीलर इन दोनों ने एक महिला को सस्ते दामों पर प्लाट देने के लिए फोन किया और उसे प्लाट देखने के लिए अपने प्लॉट पर बुलाया। महिला का आरोप है कि दोनों ने पहले उसे सस्ते दामों पर प्लाट देने की बात कही और फिर उसे बियर पिलाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। महिला के मना करने पर उन्होंने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगे महिला के विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और अपनी नेतागिरी कर रौब दिखाया।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

महिला ने किसी तरह इस पूरे मामले की डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर महिला की इज्जत बची। पीड़ित महिला ने नगर कोतवाली में इस पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस दो दिन तक केस दर्ज करने में हीला-हवाली करती रही। इसी दौरान पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। तब जाकर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोतवाली पुलिस महिला को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। वहीं मामला दर्ज होने के बाद आरोपी बीजेपी नेता और प्रॉपर्टी डीलर फरार बताए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले में सीओ सिटी एके सिंह ने बताया है कि यह 26 दिसंबर की घटना है। जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है की दो व्यक्तियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। इस संबंध में नगर कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस पूरे मामले की विवेचना की जा रही है जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Tags: News1IndiaUP NewsUttar Pradeshबाराबंकी NEWSबाराबंकी समाचारमहिला से रेप समाचार
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post

बुलंदशहर में किस पार्टी का दबदबा, कौन सी जाति सबसे प्रभावशाली? जानें जिले का सियासी समीकरण

योगी राज में गन्ना किसानों के आए अच्छे दिन, समय से मिल रहा है गन्ने का भुगतान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist