Sunday, November 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Atul Subhash Case : पत्नी निकिता सिंघानिया ने मांगी माफी, जौनपुर फैमिली कोर्ट में हुई अहम सुनवाई

चार साल के व्योम को 40 हजार रुपये प्रति माह देने का आदेश दिए जाने के बाद वसूली को लेकर दायर किए गए मामले में सोमवार को जौनपुर की फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन दोनों पक्षों के अनुपस्थित होने के कारण सुनवाई के लिए 29 जनवरी की नई तारीख तय की गई है।

Gulshan by Gulshan
December 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Atul Subhash Case
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Atul Subhash Case : जौनपुर फैमिली कोर्ट में अतुल सुभाष बनाम निकिता सिंघानिया के  मामले की सुनवाई हुई है। यह मामला चार साल के बेटे व्योम को हर माह 40 हजार रुपये देने के आदेश के बाद रिकवरी की मांग का था। लेकिन निकिता इस समय जेल में है। अतुल ने आत्महत्या कर ली है। इसलिए कोर्ट में दोनों पक्षों के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाई की अगली तिथि 29 जनवरी नियत की गई है।

क्या है मामला ?

सोमवार को व्योम की संरक्षक निकिता की ओर से अधिवक्ता ने अनुपस्थिति का प्रार्थना पत्र दिया। अतुल सुभाष(Atul Subhash Case) और पत्नी निकिता सिंघानिया के बीच विवाद के मामले में बेटे व्योम के भरण-पोषण के लिए निकिता की ओर से फैमिली कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था। कोर्ट ने व्योम को हर माह 40 हजार रुपये देने का आदेश दिया था। लेकिन आदेश के बाद अतुल ने पैसा नहीं दिया। ऐसे में व्योम की संरक्षक होने के नाते उसकी मां निकिता सिंघानिया ने कोर्ट में दोबारा वाद दाखिल कर रिकवरी का आदेश देने की मांग की।

RELATED POSTS

अतुल सुभाष की तरह निकली puneet khurana की कहानी, Video के जरिए पति ने बीवी के उस ‘प्यार’ की सुनाई दास्तां

अतुल सुभाष की तरह निकली puneet khurana की कहानी, Video के जरिए पति ने बीवी के उस ‘प्यार’ की सुनाई दास्तां

January 2, 2025
अतुल सुभाष केस पर लगी ‘मुहर’, अब जेल में कटेगी निकिता सिंहानिया और उसकी मां-भाई की रात

अतुल सुभाष केस पर लगी ‘मुहर’, अब जेल में कटेगी निकिता सिंहानिया और उसकी मां-भाई की रात

December 31, 2024

यह भी पढ़ें : क्या वापस लौट रहा आंतकवाद? इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास तेज धमाका…

मरने से पहले उसने 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। उसने एक घंटे से ज़्यादा का वीडियो भी बनाया। इसमें उसने अपनी पत्नी निकिता, सास निशा, साले अनुराग और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं अतुल-निकिता मामले की सुनवाई कर रही जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक और उनके चपरासी माधव फर्र पर भी रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। फिलहाल अतुल सुभाष मामले में भाई विकास की तरफ़ से बेंगलुरु पुलिस में चार लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है।

13 दिसंबर को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

बेंगलुरु पुलिस ने 13 दिसंबर को निकिता, निशा और अनुराग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वर्तमान में ये तीनों जेल में बंद हैं। इस बीच, सोमवार को प्रयागराज हाईकोर्ट में इस मामले की एक और सुनवाई हुई। असल में, पुलिस की गिरफ्तारी के डर से निकिता सहित चारों आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद, निकिता और अन्य तीन आरोपियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी।
यह भी पढ़ें : यूपी में ठंड और कोहरे का कहर, 35 जिलों में घना कोहरा, 5 सबसे ठंडे जिले
सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर निर्णय सुनाया और चारों आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी। हालांकि, इसका लाभ केवल एक आरोपी को मिलेगा, क्योंकि पत्नी, सास और साला पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इस स्थिति में यह जमानत उनके लिए कोई फायदा नहीं करेगी। अब केवल अतुल की पत्नी के चाचा, सुशील सिंघानिया को ही राहत मिलेगी, यानी पुलिस फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकेगी।
Tags: Atul Subhash Case
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

अतुल सुभाष की तरह निकली puneet khurana की कहानी, Video के जरिए पति ने बीवी के उस ‘प्यार’ की सुनाई दास्तां

अतुल सुभाष की तरह निकली puneet khurana की कहानी, Video के जरिए पति ने बीवी के उस ‘प्यार’ की सुनाई दास्तां

by Vinod
January 2, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Puneet Khurana suicide case in Delhi एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस का मामला थमा नहीं...

अतुल सुभाष केस पर लगी ‘मुहर’, अब जेल में कटेगी निकिता सिंहानिया और उसकी मां-भाई की रात

अतुल सुभाष केस पर लगी ‘मुहर’, अब जेल में कटेगी निकिता सिंहानिया और उसकी मां-भाई की रात

by Vinod
December 31, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस की सुनवाई बेंगलुरु की सिविल कोर्ट में सोमवार को हुई।...

Atul Subhash Case

‘बंद करो पुरुषों का मानसिक उत्पीड़न…’,यूट्यूबर एल्विश यादव ने मांगा अतुल सुभाष के लिए न्याय

by Gulshan
December 11, 2024

Atul Subhash Suicide : यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष...

Atul Subhash Case

Atul Subhash Suicide: कौन है जिला जज Rita Kaushik? अतुल सुभाष सुसाइड में आया नाम, ससुराल ने ली जमाई

by Gulshan
December 11, 2024

Atul Subhash Case : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अतुल सुभाष की मौत ने पूरे देश में सनसनी मचा दी...

Next Post
Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection: पुष्पा ने तोड़ा फिर नया रिकार्ड, नहीं थमने वाली अल्लू अर्जुन की रफ्तार, जाने टोटल कलेक्शन

Siddharth Nagar

एक महीने में जिन्दा हो गई मरी हुई लड़की !, घरवालों ने कर दिया था क्रियाकर्म, जानिए क्या है पूरा मामला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version