Site icon News1India

Ayodhya News: अयोध्या के एडीएम सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिली डेड बॉडी

Ayodhya News : उत्तरप्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि अयोध्या में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह अपने कमरे में मृत पाए गए। सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी, सिविल लाइन में रहते थे। फिलहाल, उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मामले की जांच शुरू

सूत्रों के अनुसार, सुरजीत सिंह के कमरे की जांच की जा रही है। जिससे उनकी मौत के कारणों का पता चल सके, साथ ही स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है, तो वहीं, प्रशासन ने इस मामले में सभी आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही परिवार वालें जल्द से जल्द मौत की वजह पता लगाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे है.

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी घटना के कारणों की स्पष्टता के लिए जांच में जुटे हैं। साथ ही, इस मामले को लेकर उच्च स्तर पर भी चर्चा की जा रही है ताकि सही तथ्यों का पता लगाया जा सके। इस घटना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, और स्थानीय नागरिकों ने सुरजीत सिंह की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, जबकि जांच जारी है…

Exit mobile version