Site icon News1India

Ayodhya: समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में हंगामा, कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज

Ayodhya

Ayodhya News: अयोध्या में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में एक अजीब दृश्य सामने आया, जहां पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह घटना सर्किट हाउस में समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और गाली-गलौज हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सर्किट हाउस (Ayodhya News) के बाहर एक महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी भी की गई, और सपा उपाध्यक्ष के साथ भी कार्यकर्ताओं ने गलत व्यवहार किया। हालांकि, जब सपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम में पहुंचे, तो स्थिति शांत हो गई।

मोईद खान के नौकर पर है आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता पहले भी अनुशासन के उल्लंघन के मामलों में फंस चुके हैं। कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं, और कुछ जेल में भी रहे हैं। अयोध्या की फैजाबाद संसदीय सीट पर जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं, लेकिन मोईद खान पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के चलते पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी।

बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

इस मामले में 71 वर्षीय मोईद खान को आरोपी बनाया गया था, और सरकार ने उनकी बेकरी और घर को तोड़ने की कार्रवाई की थी। अदालत ने डीएनए रिपोर्ट की मांग की, जिसमें उनके नौकर का डीएनए पीड़िता के भ्रूण से मैच हुआ। यह मामला 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म से जुड़ा था, जिसके गर्भपात के बाद मोईद खान को मुख्य आरोपी के रूप में निशाना बनाया गया।

Exit mobile version