Ayodhya Deepotsav 2024 : ​दीपों से सजेगी अयोध्या नगरी, राम की पैड़ी जाने वाले 17 रास्ते बंद, जानें पूरी अपडेट..

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियाँ काफी तेजी से चल रही हैं। इस बीच, राम की पैड़ी जाने वाले 17 रास्तों को बंद कर दिया गया है। इन रास्तों से गुजरने के लिए पास होना अनिवार्य है।

Ayodhya

Ayodhya Deepotsav 2024 : ​शहर में 30 अक्टूबर को सरयू किनारे भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने वाला है।​ इस दीपोत्सव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम चल रहा है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रखा गया है। इस दौरान, पुलिस ने सरयू नदी पर राम की पैड़ी की ओर जाने वाले 17 रास्तों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही, पुलिस ने राम की पैड़ी और राम पथ से जुड़ी सभी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की सूची भी तैयार कर ली है।

जिसके पास होगा पास उसी को मिलेगी एंट्री

अयोध्या थाने के निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राम की पैड़ी से जुड़े 17 रास्तों को वर्तमान में बंद कर दिया गया है। इन रास्तों को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है। दीपोत्सव के दौरान केवल वही लोग इन रास्तों से गुजर सकेंगे, जिनके पास पास होंगे। पास धारकों को ही इन रास्तों का उपयोग करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि राम की पैड़ी की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। इसके अलावा, केवल घाटों पर तैनात स्वयंसेवक, दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, और पास धारक ही इन रास्तों पर प्रवेश कर सकेंगे।

चप्पे-चप्पे पर सिपाहियों की निगरानी

अयोध्या थाने के निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आगे बताया कि राम की पैड़ी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी 17 संपर्क मार्गों पर एक-एक दारोगा और चार-चार सिपाही तैनात किए गए हैं। ​इसके अलावा, राम की पैड़ी के आसपास के निवासियों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे दीपोत्सव के दिन प्रतिबंधित गलियों का उपयोग न करें और अपने घरों की छतों पर न जाएं।​ इसके लिए क्षेत्र की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : कंडक्टर ने महिला पुलिस से मांगा किराया, गुस्से में हरियाणा ने काट दिया 50 बसों का चलान… 

जलेंगे 28 लाख से ज्यादा दिए

यह जानकारी है कि ​30 अक्टूबर को छोटी दीपावली के अवसर पर राम की पैड़ी और अन्य घाटों पर 28 लाख दीयों का प्रज्वलन कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियाँ चल रही हैं।​ दीपोत्सव को लेकर घाट प्रभारी और समन्वयक नियमित रूप से दीयों को व्यवस्थित तरीके से घाट पर रख रहे हैं। इसके साथ ही, वे स्वयंसेवकों का भी मार्गदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में यह अयोध्या में आठवां दीपोत्सव कार्यक्रम होगा।

Exit mobile version