Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : गर्मी की छुट्टियों में अयोध्या जाने का अगर है प्लान, फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले जान लें नया शेड्यूल

अगर आप अयोध्या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले एयरलाइंस के नए शेड्यूल को जरूर चेक करें। कई एयरलाइंस ने समय में बदलाव किया है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya flight schedule update अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं या फिर किसी जरूरी काम से फ्लाइट से राम नगरी पहुंचने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 30 अप्रैल से अयोध्या एयरपोर्ट पर नया फ्लाइट शेड्यूल लागू हो चुका है। इस बदलाव के चलते कुछ एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट सेवाएं बंद कर दी हैं, तो कुछ ने उड़ानों की संख्या कम कर दी है। इसलिए एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अयोध्या का नया फ्लाइट शेड्यूल जरूर चेक कर लें।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का नया शेड्यूल

पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या के लिए कुल 6 फ्लाइट्स चला रही थी, जो बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली से अयोध्या के बीच संचालित हो रही थीं। लेकिन 30 मार्च 2025 से लागू हुए नए शेड्यूल में जयपुर से अयोध्या के लिए फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई है। अब यह एयरलाइन सिर्फ 5 फ्लाइट्स का संचालन कर रही है।

RELATED POSTS

No Content Available

एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ानें:

बेंगलुरु से अयोध्या – सुबह 11:35 बजे

बेंगलुरु से अयोध्या –  दोपहर 12:15 बजे

दिल्ली से अयोध्या – दोपहर 12:25 बजे

अयोध्या से दिल्ली – दोपहर 1:00 बजे

अकासा एयर ने बदला फ्लाइट समय

अकासा एयर अयोध्या से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट ऑपरेट कर रही थी और यह सेवा जारी रहेगी। हालांकि, कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। उदाहरण के लिए, पहले मुंबई से अयोध्या की फ्लाइट शाम 5:05 बजे पहुंचती थी, लेकिन अब यह सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, अयोध्या से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का समय 11:30 बजे कर दिया गया है।

इंडिगो ने बढ़ाई अपनी सेवाएं

इंडिगो ने अयोध्या को अपने ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में प्राथमिकता दी है। पहले यह एयरलाइन दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद से अयोध्या के लिए 10 फ्लाइट्स चला रही थी। अब इसने बेंगलुरु से भी एक नई फ्लाइट शुरू की है, जो 30 मार्च से ऑपरेट हो रही है।

स्पाइसजेट ने मुंबई-अयोध्या सेवा बंद की

स्पाइसजेट ने मुंबई से अयोध्या के लिए अपनी फ्लाइट सेवा बंद कर दी है। हालांकि, इसने बेंगलुरु से अयोध्या के लिए एक नई उड़ान शुरू की है। अब यह एयरलाइन दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट ऑपरेट कर रही है।

एलायंस एयर ने अयोध्या से बंद की सेवाएं

एलायंस एयर ने अपने समर शेड्यूल में अयोध्या से सभी उड़ानें बंद कर दी हैं। पहले यह एयरलाइन दिल्ली से अयोध्या के लिए दो फ्लाइट्स चला रही थी, लेकिन अब इसकी कोई भी फ्लाइट अयोध्या के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

Tags: Ayodhya flightsflight updates
Share197Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Religious News: सरयूपारीण और कान्यकुब्ज ब्राह्मणों में क्या है अंतर कैसे यह दो भागों में बाटे क्या है इसका अश्वमेध यज्ञ से संबंध

Religious News: सरयूपारीण और कान्यकुब्ज ब्राह्मणों में क्या है अंतर कैसे यह दो भागों में बाटे क्या है इसका अश्वमेध यज्ञ से संबंध

Yogi

Yogi govt: योगी सरकार यूपी की मलिन बस्तियों की बदलेगी तस्वीर, 17 जिलों के लिए 20 करोड़ की राशि जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version