Site icon News1India

Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, PGI में भर्ती

Ayodhya

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या से एक महत्वपूर्ण खबर आई है। राम मंदिर (Ayodhya) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मंगलवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में भर्ती कराया गया है, जैसा कि आधिकारिक बयान में बताया गया है।

क्या है आचार्य दास को बिमारी

आचार्य दास का इलाज पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड में डॉक्टर प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में चल रहा है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि आचार्य को कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का संदेह है, जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया। उनकी स्थिति स्थिर है और बुधवार को कुछ आवश्यक जांचें की जाएंगी।

मायावती का बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में अकेले लड़ेगी चुनाव

चर्चा में कब आए आचार्य दास

हाल ही में, आचार्य चर्चा में आए थे जब जून में राम मंदिर की छत से पहली बारिश में पानी टपकने लगा। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की थी, क्योंकि गर्भगृह में तेजी से पानी टपक रहा था। सुबह पूजा करने गए पुजारी ने देखा कि फर्श पर पानी भरा हुआ था, जिसे निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

आचार्य ने कहा था कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि देश के प्रमुख इंजीनियरों द्वारा बने मंदिर में छत से पानी टपक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। इस घटना के बाद, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने छतों की मरम्मत और वाटर प्रूफिंग के निर्देश दिए।

Exit mobile version