Site icon News1India

सज गया है भव्य राम दरबार, अयोध्या में दूसरी बार हो रही प्राण प्रतिष्ठा.. जानें ताजा अपडेट

Ayodhya

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज, 3 जून 2025 से शुरू हो गया है। यह दो दिवसीय आयोजन 5 जून तक चलेगा जिसमें भगवान राम को राजा के रूप में स्थापित किया जाएगा। पिछले साल 22 जनवरी 2024 को रामलला के बालक रूप की प्राण प्रतिष्ठा के 16 महीने बाद अब राजा राम की प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हो रहा है। राम मंदिर को रोशनी से जगमग किया गया है और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

16 महीने बाद राजा राम की प्रतिष्ठा

इस बार समारोह में मंदिर (Ayodhya News) के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी जिसमें राजा राम के साथ उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान विराजमान होंगे। इसके साथ ही परकोटे के छह मंदिरों—शिवलिंग (ईशान कोण), श्रीगणेश (अग्नि कोण), महाबली हनुमान, सूर्य देवता, मां भगवती, अन्नपूर्णा माता—और दक्षिणी-पश्चिमी कोने में शेषावतार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह आयोजन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम होगा।

5 जून तक चलेगा अनुष्ठान का कार्यक्रम

समारोह की शुरुआत 2 जून को सरयू तट से मातृ शक्तियों द्वारा जल कलश यात्रा के साथ हुई। ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी से शुरू हुआ यह तीन दिवसीय आयोजन दशमी, 5 जून को पूजा, भोग और आरती के साथ समाप्त होगा। 5 जून को सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होंगे, जो 11:20 तक चलेंगे। अभिजीत मुहूर्त (11:25 से 11:40) के दौरान राजा राम (Ayodhya News) की प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र सपत्नीक मुख्य यजमान होंगे। इस बार मुहूर्त अयोध्या के प्रख्यात आचार्य पंडित प्रदीप शर्मा, आचार्य राकेश तिवारी और आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने निकाला है।

यह भी पढ़े: लाल लहंगे और घूंघट में दिखीं मिसेज खान! पहली बार सामने आईं Khan Sir की पत्नी

मुख्यमंत्री योगी होंगे मुख्य अतिथि

दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और प्रथम तल पर राजा राम का दरबार सजने को तैयार है। परकोटे के सात मंदिरों में भी मूर्तियों की स्थापना का कार्य पूरा हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राजा राम की स्थापना को लेकर अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।

Exit mobile version