Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आजम खान ने कैदी वाहन में बैठने से कर दिया इंकार, फिर ऐसे हुए कोर्ट में पेश और जज ने किया बरी

रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को इस केस में किया बरी, अमर सिंह ने दर्ज करवाई थी एफआईआर।

Vinod by Vinod
November 28, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान दो पैन कार्ड के आरोप में रामपुर की जेल में सजा काट रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें एक केस के चलते कोर्ट में पेश होना था। आजम खान गेट के पास आए और कैदी वाहन को देखकर भड़क गए। उन्होंने कैदी वाहन में बैठने और कोर्ट जाने से मना कर दिया। आजम का सख्त रुख देखकर जेल अफसरों ने तत्काल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी रामपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी कराई। कोर्ट ने सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह केस में उन्हें बरी कर दिया।

दरअसल, आजम खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को पेश होना था। ऐसे में जेल प्रशासन ने उन्हें कोर्ट तक ले जानें के लिए कैदी वाहन की व्यवस्था की हुई थी। आजम बैरक से बाहर आए और जेल के दरवाजे के पास खड़े हो गए। उन्होंने कैदी वाहन में बैठने से इंकार कर दिया। आजम ने जेल के अफसरों से कहा, मैं राजनीतिक कैदी हूं, बोलेरो उपलब्ध कराइए। सूत्रों की मानें, तो अफसरों ने उन्हें मनाने की कोशिश की और कोर्ट चलने को कहा। लेकिन, आजम ने कैदी वाहन से कोर्ट जाने से साफ मना कर दिया और अपनी बैरक में लौट गए।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Rampur

सुहागरात पर कांड: घूंघट उठाते ही दुल्हन ने दिया जोर का झटका, दूल्हा बना बाप तो नाचने लगा पूरा गांव!

January 25, 2026

आजम का सख्त रुख देखकर जेल अफसरों ने तत्काल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी कराई। कोर्ट ने सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह केस में उन्हें बरी कर दिया। 23 अगस्त, 2018 को एक इंटरव्यू के दौरान आजम खान ने अमर सिंह की बेटियों पर कथित आपत्तिजनक बयान दिया था। थाना अजीमनगर में आजम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आजम पक्ष के वकील विनोद शर्मा ने बताया, साल 2019 में अमर सिंह ने लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना रामपुर की थी, इसलिए केस यहां ट्रांसफर कर दिया गया।

वकील ने बताया कि आजम खान पर धारा 153ए, 153बी, 295, 506 के आरोप थे, जो अदालत में साबित नहीं हो सके। अभियोजन पक्ष इसे साबित नहीं कर पाया। वकील ने बताया कि अदालत ने आजम को क्लीनचिट दे दी। पुलिस विटनेस अधूरी थी। 161 में वादी के बयान रिकॉर्ड नहीं किए गए, जिससे यह साबित नहीं हो सका। हालांकि केस से बरी होने के बाद भी आजम खान अभी जेल में ही रहेंगे। उन्हें दो पैन कार्ड के आरोप में कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। आजम खान के बेटे को भी कोर्ट की तरफ से सजा सुनाई गई है। दोनों रामपुर की जेल में बंद हैं। अब्दुल्ला ने जमानत को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Tags: Amar SinghAzam KhanMP MLA Court RampurRampurUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Rampur

सुहागरात पर कांड: घूंघट उठाते ही दुल्हन ने दिया जोर का झटका, दूल्हा बना बाप तो नाचने लगा पूरा गांव!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Rampur news: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला लेकिन सुखद मामला...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Azam Khan

‘मुझे नहीं चाहिए इलाज’: रामपुर जेल में आजम खां का हाई-वोल्टेज ड्रामा, अफसरों के फूले हाथ-पांव

by Mayank Yadav
December 7, 2025

Azam Khan health: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की तबीयत जेल...

Azam Khan

Azam Khan और अब्दुल्ला ने परिवार से मिलने से किया इनकार: परिजन खाली हाथ लौटे

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे...

Next Post
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

प्रदूषण से त्रस्त दिल्लीवासी पहाड़ों की ओर—हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ी रहने की मांग

प्रदूषण से त्रस्त दिल्लीवासी चले पहाड़ों की ओर—हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ी रहने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist