News1India

Azam Khan और उनके परिवार की बढ़ी मुश्किलें, ED ने की 6 घंटे पूछताछ

आज़म खान व उनके पुत्र अब्दुल्लाह आज़म पत्नी तंजीम फातिमा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।आजम खान से ईडी ने पहले ही सीतापुर जेल में पूछताछ की थी।

आज आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला आजम को लखनऊ के ईडी दफ्तर में बुलाकर 6 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई।आने वाले दिनों में तंजीम फातिमा को भी पूछताछ के लिए ईडी बुला सकती है।

ईडी कार्यालय में अब्दुल्लाह आजम से एक के बाद एक सैकड़ों सवाल किए गए। वही सवालों के जवाब से फिर सवाल किए गए।6 घण्टे की लंबी पूछताछ के बाद अब्दुल्ला आजम ईडी दफ्तर से बाहर निकले तो न्यूज़1इंडिया ने सवाल किया 6 घंटों की पूछताछ में क्या क्या सवाल ईडी ने पूछे।

इस पर अब्दुल्लाह आजम का कहना है कि ईडी ने जो हमसे सवाल किए हमने उसका जवाब दिया है। मनी लांड्रिंग के आरोप पर अब्दुल्लाह आजम ने कहा हम पर तो भैंस चोरी के भी आरोप लगे हैं क्या वह सही थे? वही अब्दुल्लाह आजम की मां तंजीम फातिमा को कब पूछताछ के लिए ईडी बुलाएग। इस पर अब्दुल्लाह आजम ने कहा कि यह सुनिश्चित करेगी कि कब पूछताछ करना है।

बृहस्पतिवार को अब्दुला आज़म को फिर ED कार्यालय बुलाया गया है

वही अब्दुल्लाह आजम को पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार ईडी कार्यालय बुलाया गया है।अब्दुला आज़म से लगातार पूछताछ के दौर चलेगा। यह सभी जानते हैं कि हम और हमारा परिवार लगातार सभी जांचों का सामना कर रहा है जो भी पूछताछ होगी हम उसका जवाब देंगे। जब भी ईडी म बुलाएगी हम पूछताछ के लिए आएंगे।

एक लंबी चली पूछताछ में कई तरह के सवालों का सामना अब्दुल्ला आज़म ने किया।आज दोपहर करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अब्दुल्ला आज़म ईडी कार्यालय अशोक मार्ग पहुचे। जिसके बाद ईडी दफ्तर में कई अधिकारियों ने एक के बाद एक सवालों की एक लंबी छड़ी खड़ी की है।हालांकि अब्दुल्ला आज़म का कहना है उन्होंने कहा उन्होंने सभी सवालों का जवाब दिया है।

Written BY: Nilesh Chauhan

Exit mobile version