Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Azamgadh By Elections 2022: आजमगढ़ में निरहुआ बनेंगे सांसद ? सात हजार से ज्यादा वोटों से आगे

Azamgadh By-Elections 2022: आजमगढ़ में निरहुआ बनेंगे सांसद ? सात हजार से ज्यादा वोटों से आगे

By Elections Results: आजमगढ़ (Azamgadh) में उपचुनाव (By Election) के नतीजों को लेकर बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है. आजमगढ़ में सपा का खूब रुतबा है और आजमगढ़ सत्ता का गढ़ है. भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को पछाड़ते हुए लीड बना ली है।

शुरुआती दौर से ही पीछे चल रहे निरहुआ ने सात हजार वोटों की लीड बना ली थी। दोपहर साढ़े 12 बजे तक निरहुआ को 143339 वोट मिले थे। सपा के धर्मेंद्र यादव को 137246 वोट मिले थे। बसपा के गुड्डू जमाली को 112082 वोट मिले थे।

इससे पहले साढ़े 11 बजे तक हुई गिनती में सपा के धर्मेंद्र यादव को 84025 वोट मिले थे। भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ आठ हजार वोटों से पीछे थे। निरहुआ को 76560 और बसपा के गुड्डू जमाली को 76062 मत मिले थे। तीसरे राउंड की काउंटिंग तक सपा 31321 वोट के साथ आगे थी और बसपा 28467 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। भाजपा तब 27283 वोट के साथ तीसरे नंबर पर थी।

Exit mobile version