Site icon News1India

DJ विवाद बना बवाल: Azamgarh में थाना प्रभारी पर हमला, 17 आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh

Azamgarh police attack: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कमालपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। 5 जून की रात एक शादी समारोह के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस विवाद सुलझाने पहुंची तो भीड़ ने थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में उन्हें डंडों से पीटा जाता देखा गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव है और पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

डीजे विवाद बना जानलेवा हमला

कमालपुर गांव में चल रही शादी में जैसे ही डीजे की आवाज बढ़ी, दो पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया। लेकिन जैसे ही थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे, भीड़ अचानक आक्रामक हो गई। Azamgarh पुलिस टीम पर ईंटों, पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि थाना प्रभारी को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया।

17 गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Azamgarh पुलिस ने इस मामले में फूल चंद, सर्वेश, लकी, गौतम, आकाश, सिंकू, विपिन, चंद्रेश, रितिक, राकेश, विशाल, मनोज, शर्मिला, शिवमूर्ति, संगम, मनकू और ऋषभ सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने घटना स्थल का दौरा किया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद पूरे राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा है कि पुलिस अगर सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

डीजे विवाद में हिंसा: पुराना पैटर्न

यह कोई पहली घटना नहीं है जब डीजे विवाद हिंसा में तब्दील हुआ हो। पूर्व में भी आजमगढ़ और अन्य जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन घटनाओं को गंभीरता से लेगा या फिर हर शादी में डीजे बनेगा पुलिस पर हमले का कारण? राज्य सरकार की चुप्पी को लेकर भी नाराजगी जताई जा रही है। लोग अब सख्त कानून और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version