Site icon News1India

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी के घर पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर

Prayagraj Hinsa: देशभर में 10 जून को कई जगहों पर हिंसा हुई थी। लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज में हुई हिंसा (Prayagraj Violence) ने भी काफी भीषण रूप ले लिया था। मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे जावेद अहमद उर्फ पंप (Javed Ahmed Alias Pump) के घर पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। पंप के घर बुलडोजर से एक्शन शुरू हो गया है।

इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि यूपी में हिंसा पर योगी सरकार चुप नहीं बैठने वाली है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निर्दोष को छेड़ें नहीं, दोषी को छोड़े नहीं

CM योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल से भी एक के बाद एक ट्वीट करके दंगाइयों और पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।

साजिश करने वालों पर रासुका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा के साजिशकर्ताओं की कुंडली खंगालने के निर्देश भी दिए हैं।

कार्रवाई ऐसी हो जो नजीर बने

सीएम के ट्विटर हैंडल से किए एक और ट्वीट में चेतावनी देते हुए कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई ऐसी होगी जो लोगों के लिए नजीर बनेगी ताकि आगे कोई भी हिंसा करने के बारे में सोचेगा नहीं।

योगी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दंगाईयों से नुकसान पहुंचाई संपत्ति की भरपाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक संपत्ति को जो भी क्षति हुई है उसकी भरपाई दंगाइयों से ही की जाएगी।

Exit mobile version