Site icon News1India

बीजेपी विधायक गुर्जर का विवादित बयान- दरगाह का करें ये काम तो मौलाना आएगा मंदिर

Baghpat

Baghpat News अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले लोनी से बीजेपी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बागपत में बयान दिया हैं। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि ‘हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मजार /दरगाह में जिहादी दफ़न हैं। जिन्होंने महिलाओं पर जुल्म किया था।‘ इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में आने वालों का सनातनी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर, खतना की जांच करने जैसी बात की हैं। गुर्जर ने कहा कि अगर मंदिर में कोई संदिग्ध लगे तो उससे मंत्र बुलवाया जाए। यदि मंत्र ना बोल पाए तो फिर चेक किया जाए कि उसका खतना हुआ या नहीं।

मुस्लिम भी हिंदू देवताओं पर यकीन

बीजेपी विधायक ने यह भी कहा है कि मुस्लिम भी हिंदू देवताओं को मानते हैं और अरब में मुस्लिम हमारे मकेश्वर महादेव जलाभिषेक करते हैं और जल्द ही भारत में मौलवी भी जलाभिषेक करने लगेंगे। भारत में सनातन धर्म दुबारा बुलंद होगा। विधायक ने मूत्र जिहाद और थूक को बड़ी साजिश बताया और कहा कि इस मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरुओं की चुप्पी पर सवाल उठाया। बागपत गए लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने यह बातें कही। वह भाजपा के Baghpat जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे।

यहां देखें वीडियो

बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर हिंदू दरगाह पर जाकर माथा पटकना बहुत दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है मगर उसके रूप अलग है लेकिन दरगाह के अंदर तो जेहादी लेटे हैं। मौलियों ने कहा है तो हिंदुओं की आंख इस पर खुल रही हैं वहां ना जाए। खाड़ी देशों में मुस्लिम भगवान शंकर की पूजा करते हैं। भोलेनाथ को मुस्लिम भी तो मान ही रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि जल्द ही मौलवी भी भगवान महादेव का अभिषेक करेंगे और पूरी दुनिया में सनातन का झंडा फहरेग।

संदिग्ध लोगों की जांच कर रहे हैं कार्यकर्ता

नन्द किशोर गुर्जर ने कहा कि जैसे मेरी विधानसभा लोनी में जूस में मूत्र मिलाया गया। हमारे विधानसभा में तो कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध लोगों की जांच करनी शुरू कर दी है। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनको पुलिस के हवाले किया जाएगा।

हम उन लोगों के साथ (Baghpat) समझौता करेंगे जो हमारी मान्यताओं की संस्कृति का अपमान करते हैं। आज पाकिस्तान में स्थिति ऐसी है कि सब लोग मस्जिद में रह रहे हैं लेकिन जब ये मौलवी और ये कट्टरपंथी मुल्ला लगातार बयान देते हैं, कभी नहीं कहते कि किसी भी तरह का पेशाब मिला तो उसे पीट रहे हैं, इनके खिलाफ एक भी व्यक्ति नहीं बोलता। ये बहुत बड़ी साजिश है और आज दुनिया में, चाहे इस देश के लोग हों या भारत के, दुनिया में हिंदुओं की ये सदी शुरू होने जा रही है। मौलवी वगैरह में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है।

यहां पढ़ें: UPPSC Protest: छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी, UPPSC कार्यालय के बाहर थाली पीटकर नारेबाजी

Exit mobile version