बागपत में आदिनाथ निर्वाण पर्व में हादसा, मानस्तम्भ परिसर में मचान गिरा, 5 लोगों की मौत.. 80 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान बड़ा हादसा हुआ जब मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का मचान अचानक गिर गया।

Baghpat News

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान बड़ा हादसा हुआ जब मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का मचान अचानक गिर गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मचान के गिरने से 80 से ज्यादा श्रद्धालु इसके नीचे दब गए। हादसे के कारण मौके पर भगदड़ मचने की भी खबर है।

5 की मौत.. 80 से ज्यादा घायल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। इस घटना में कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हो गए। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण घायलों को ई-रिक्शा के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की सूचना पर बड़ौत कोतवाली के इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat News) में भगवान आदिनाथ के निर्वाण पर्व के दौरान हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े: दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से बच्ची की जान गई.. 12 घायल

सीएम योगी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुए इस हादसे का गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी व्यक्त की है।

Exit mobile version