Friday, January 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अजीत की प्रतिमा अनावरण से योगी ने साधा पश्चिम, 2027 के चुनाव में मिलेगी संजीवनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 12 फरवरी को बागपत पहुंचे जहां उन्होंने विपक्ष पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला। किसान नेता चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के दौरान सीएम ने रोजगार और विकास को लेकर भी कई दावे किए।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 12, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Baghpat News
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 12 फरवरी को बागपत पहुंचे जहां उन्होंने विपक्ष पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला। किसान नेता चौधरी अजित सिंह (Baghpat News) की प्रतिमा का अनावरण करने और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के दौरान सीएम ने रोजगार और विकास को लेकर भी कई दावे किए। इस मौके पर सीएम ने 351 करोड़ रुपये की 281 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

अखिलेश यादव पर योगी का हमला

सीएम ने कहा कि कुछ लोग विकास की प्रक्रिया को लेकर नाखुश रहते हैं। उन्होंने प्रयागराज में चल रहे कुंभ के बारे में कहा कि वह सुबह 4 बजे से कुंभ की व्यवस्था में लगे थे और अब तक 50 करोड़ लोग कुंभ में स्नान कर चुके होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने चोरी-छुपे कोरोना का टीका लगवाया और कुंभ में जाकर स्नान किया फिर अब जनता से कह रहे हैं कि वहां मत जाइए।

RELATED POSTS

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

January 2, 2026
CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

December 24, 2025

बेटियां और व्यापारी दोनों सुरक्षित- योगी

सीएम ने आगे कहा कि देश के विकास का रास्ता कृषि से होकर जाता है। पहले जहां पुलिस की भर्ती नहीं होती थी अब विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। इस साल के अंत तक यूपी में 60,000 से ज्यादा पुलिस जवानों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में बेटियां और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं।

चौधरी अजित सिंह पर क्या बोले योगी

चौधरी अजित सिंह की याद करते हुए सीएम ने कहा कि वह एक सशक्त किसान नेता थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित किया। बागपत के विकास के लिए वह हमेशा चिंतित रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि बागपत का विकास तेज़ी से हो रहा है और यह क्षेत्र ऐतिहासिक महत्व रखता है क्योंकि पांडवों ने 5,000 साल पहले इस इलाके में पांच गांव मांगे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पश्चिम यूपी के समग्र विकास के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: आकाश आनंद के ससुर पर मायावती का ऐक्शन, गंभीर आरोपों के बाद पार्टी से निकाला

यूपी की राजनीति में जाटों का प्रभाव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय की राजनीति में अहम भूमिका रही है, खासकर चौधरी चरण सिंह और उनके परिवार के प्रभाव के चलते। हालांकि 2024 के चुनावों में जाट समुदाय की भाजपा से नाराजगी देखने को मिली जिसका प्रमुख कारण किसान आंदोलन रहा।भारत रत्न देने की घोषणा स्पष्ट रूप से भाजपा की एक रणनीतिक पहल रही जिससे जाट समुदाय के बीच सकारात्मक माहौल बना। चौधरी चरण सिंह की विरासत जो किसानों के अधिकारों और उनके कल्याण से जुड़ी रही है को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने समुदाय के साथ भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास किया।

RLD और BJP का गठबंधन जाट वोटरों पर असर

जयंत चौधरी और उनकी पार्टी RLD का भाजपा के साथ संभावित गठबंधन जाट वोटरों को भाजपा के करीब ला सकता है क्योंकि चौधरी परिवार का समुदाय में गहरा प्रभाव है। हालांकि इस गठजोड़ (Baghpat News) को स्वीकार करने के लिए जाट वोटरों को यह भरोसा होना चाहिए कि उनके हितों की रक्षा की जाएगी। भाजपा के लिए असली चुनौती यह होगी कि वे जाट समुदाय को यह यकीन दिला सकें कि किसान हित उनकी प्राथमिकता में हैं। पिछले अनुभवों के चलते जाट समुदाय सतर्क हो गया है और केवल सतही आश्वासनों से उन्हें विश्वास में लेना आसान नहीं होगा।

Tags: baghpat newsCM YogiJayant Choudhary
Share198Tweet124Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

CM Yogi In UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम...

CM Yogi UP Cabinet expansion

विधायकों से ज्यादा होमवर्क करके पहुंचे सीएम योगी, चुनाव रणनीति पर नेताओं की गिनाईं खामियां

by Mayank Yadav
December 9, 2025

CM Yogi Homework: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और...

CM Yogi govt Govt

उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों पर CM योगी का कड़ा एक्शन: ‘रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं’

by Mayank Yadav
December 8, 2025

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी...

यूपी में रोज़गार क्रांति! योगी राज में 19% से 2.4% पर गिरी बेरोज़गारी दर, युवाओं की बल्ले-बल्ले

by Mayank Yadav
December 5, 2025

CM Yogi UP Employment Mission: उत्तर प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है।...

Next Post
valentine day

Valentine Week : इस प्यार के हफ्ते को बनाए खास, इस Valentine’s Day पर Partner को कैसे दें सरप्राइज

Hollywood news : टॉम क्रूज की नई फिल्म का टीजर रिलीज,जंगल, पानी, बर्फ और आसमान में जबरदस्त एक्शन और खतरनाक स्टंट

Hollywood news : टॉम क्रूज की नई फिल्म का टीजर रिलीज,जंगल,पानी, बर्फ और आसमान में जबरदस्त एक्शन और खतरनाक स्टंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version