बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वालों का एनकाउंटर, नेपाल भाग रहे थे सरफराज और तालिब

Bahraich Voilence: यूपी के बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सरफराज के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सरफराज और उसके साथी तालिब को गोली लगी।

Bahraich Voilence

Bahraich Voilence: यूपी के बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सरफराज के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सरफराज और उसके साथी तालिब को गोली लगी।

बताया जा रहा है कि सरफराज नेपाल भागने की कोशिश में था और यह घटना नेपाल सीमा के निकट हांडा बसेहरी नहर के पास हुई। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई।

बहराईच हिंसा में अब तक 55 लोग गिरफ्तार

रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन यात्रा के समय सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई, जिसमें 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में करीब छह लोग घायल हुए हैं, और पथराव तथा गोलीबारी के बाद तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई।

भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों और वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद, बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

न करंट..और न ही उखाड़े गए नाखून, बहराइच हिंसा में हुई राम गोपाल की हत्या पर पुलिस का बयान

नेपाल भाग रहे थे सरफराज और तालिब

अब तक की जानकारी के अनुसार, बहराइच में हुई हिंसा और राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी नेपाल भागने की कोशिश में थे। इससे पहले, बुधवार को यूपी पुलिस ने इस मामले के एक अन्य आरोपी दानिश को भी गिरफ्तार किया था। दानिश, जो चौथे नंबर पर नामजद था, को बुधवार शाम चार बजे राजी चौराहा से पकड़ा गया था। वह भी नेपाल भागने की योजना बना रहा था।

लखनऊ में यूपी पुलिस की बड़ी बैठक

बहराइच एनकाउंटर के बाद लखनऊ में यूपी पुलिस की एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने हालात की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हुई हिंसा को लेकर हो सकता है।

प्रदेश की सुरक्षा स्थिति को मजबूत करना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना हो सकता है। पुलिस ने घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया जा सकता है।

खबर अपडेट हो रही है….

 

 

Exit mobile version