Site icon News1India

Bahraich Violence: एनकाउंटर के बाद बहराइच में पहली जुमे की नमाज, छावनी में तब्दील महाराजगंज

Bahraich Violence

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच के महाराजगंज में हालिया हिंसा के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के एनकाउंटर के चलते आज जुमे की नमाज के लिए पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराजगंज में मस्जिद के आसपास बैरिकेडिंग की गई है, और जहां से हिंसा शुरू हुई थी, वहां पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लोगों के आईडी कार्ड चेक किए जा रहे हैं और वाहनों की भी जांच की जा रही है।

हिंसा के बाद पहली जुमे की नमाज

जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए महसी और महाराजगंज में कई स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। गुरुवार को एनकाउंटर के बाद, पुलिस ने दो आरोपियों सरफराज और तालीम को गिरफ्तार किया, जो घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस का कहना है कि गुरुवार को रामगोपाल मिश्रा की हत्या (Bahraich Violence) के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम फहीम, सबलू, सरफराज, अब्दुल हमीद और अफजाल हैं।

Bahraich Violence: रोली मिश्रा वीडियो जारी कर एनकाउंटर पर उठाए गंभीर सवाल, पुलिस पर लगाया आरोप

एसपी वृंदा शुक्ला के अनुसार, ये सभी आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे और उनके पास से डबल बैरल बंदूक मिली है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पुलिस पर गोली चलाने में किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे सरफराज और तालीम को गोली लगी।

छावनी में तब्दील पूरा महराजगंज

पुलिस के मुताबिक, रामगोपाल मिश्रा की हत्या से जुड़े 10 में से 6 आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं, और अन्य को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। महसी के महाराजगंज में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिससे हिंसा भड़क गई। इस दौरान 22 साल के रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद अगले दिन भी महाराजगंज में फिर से हिंसा हुई और उपद्रवियों ने दुकानों और घरों में आग लगा दी।

Exit mobile version