Banke Bihari : बांके बिहारी मंदिर हादसा, बंदरों की लड़ाई के बीच टूटा छज्जा, कई लोग हुए घायल

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के पास एक मकान का पुराना छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छज्जे पर बैठे बंदरों की लड़ाई के दौरान यह हादसा हुआ।

Banke Bihari Temple Chhajja Accident

Banke Bihari Temple Accident: मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के नजदीक मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर से लगी एक संकरी गली में स्थित निजी मकान का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिरश्रद्धालुओं की काफी भीड़ मौजूद थी। छज्जा गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें कुछ महिलाओं को ज्यादा चोटें आई हैं।

बंदरों की वजह से टूटा छज्जा

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे से पहले छज्जे पर काफी संख्या में बंदर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि बंदर आपस में लड़ रहे थे और उछल-कूद कर रहे थे। इसी दौरान पुराने छज्जे पर अधिक दबाव पड़ा और वह अचानक टूट गया। छज्जे के बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सीधे नीचे खड़े लोगों पर गिर गया।
चश्मदीद ने बताई पूरी घटनाq छज्जे पर बंदरों के बीच लड़ाई चल रही थी। देखते ही देखते छज्जा टूटकर नीचे आ गिरा। पत्थर के भारी टुकड़े महिलाओं के सिर और शपीपीरीर पर pp लगे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पानी खरीदते समय घायल हुईं महिलाएं

दुकानदार ने बताया कि घायल महिलाएं उनकी दुकान से पानी की बोतल खरीद रही थीं। वे आपस में बात भी कर रही थीं। तभी अचानक छज्जा गिर गया और महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद उनका सामान सड़क पर बिखर गया। आसपास खून फैल गया, जिसे देखकर लोगों में डर और घबराहट फैल गई।

लोगों ने तुरंत पहुंचाई मदद

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद शुरू कर दी। लोगों ने बिना समय गंवाए घायलों को उठाया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया।

पुराने वनों को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में मौजूद पुराने और जर्जर मकानों की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इमारतों के छज्जे औे दीवारें काफी पुरानी हो चुकी हैं। यदि समय रहते उनकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग

श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर क्षेत्र में मौजूद पुराने भदेरवनों की जांच कराई जाकीए। उनका कहना है कि जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, वहां सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लोगों का मानना है कि समय पर मरम्मत और निगरानी से ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।

Exit mobile version