Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh news : बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर पर बढ़ा विवाद, क्यों कर रहे हैं विरोध व्यापारी और सेवादार

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर सरकार और स्थानीय लोग आमने-सामने हैं। सरकार इसे विकास बता रही है, जबकि व्यापारी और सेवायत इसे परंपरा और रोजगार के लिए खतरा मान रहे हैं। अब देखना है इसका समाधान कैसे होगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Banke Bihari Temple Corridor Dispute Intensifies-वृंदावन स्थित प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में इतनी भीड़ होती है कि रोजाना कई लोग भीड़ के दबाव में बेहोश हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर में सुधार के लिए एक कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई थी। हालांकि, इस योजना को लेकर लगातार विरोध भी हो रहा है।

सरकार ने किया 150 करोड़ का बजट जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पेश किए गए बजट में ठाकुर बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस बजट में 100 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण के लिए और 50 करोड़ रुपये मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए हैं। इससे पहले, सरकार ने कुछ साल पहले भी इस योजना का प्रस्ताव रखा था, लेकिन विरोध के कारण मामला कोर्ट तक पहुंच गया और धीरे-धीरे चर्चाएं भी कम हो गईं। अब फिर से कॉरिडोर पर बहस छिड़ गई है।

RELATED POSTS

Vrindavan Jeweller Dhairya Gupta Suicide Case

Vrandavan Suicide Case: क्यों व्यापारी ने वृंदावन में फांसी लगाकर दी जान,क्या है धैर्य गुप्ता का आत्महत्या मामला

October 4, 2025
Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर में आस्था पर हंगामा! महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर भिड़ंत

September 8, 2025

व्यापारियों और सेवादार का विरोध

कॉरिडोर को लेकर मंदिर से जुड़े सेवायतों और स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। बांके बिहारी व्यापार समिति के अध्यक्ष नीरज गौतम ने कहा कि सरकार विकास करना चाहती है, यह अच्छी बात है, लेकिन विकास के नाम पर विनाश न हो। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने से भीड़ पर नियंत्रण नहीं होगा, क्योंकि अयोध्या और काशी में भी बड़ी-बड़ी सड़कों के बावजूद भीड़ का दबाव बना रहता है।

भी पढ़े–Bollywood news : राजेश खन्ना की बिना इंटरवल की फिल्म जिसने रचा इतिहास ,बिना रुके दर्शकों को बांधे रखने में हुई सफल

रोज़गार छिनने का डरये

मंदिर के पास दुकान चलाने वाले व्यापारी नारायण अग्रवाल ने कहा कि वे सरकार के विरोध में नहीं हैं, लेकिन उनकी रोजी-रोटी का सवाल है। अगर दुकानें हटा दी गईं, तो वे कहां जाएंगे? उन्होंने सरकार से अपील की कि विकास कार्यों के साथ-साथ गरीबों और व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाए।

सेवायतों का सख्त रुख

मंदिर सेवायत अशोक गोस्वामी ने कहा कि सरकार पिछले तीन सालों से कॉरिडोर बनाने की बात कर रही है, लेकिन इसका लगातार विरोध हो रहा है। अब फिर से 150 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोस्वामी समाज अपनी जमीन किसी भी हाल में नहीं देगा और कॉरिडोर नहीं बनने देंगे। अगर सरकार जबरदस्ती करेगी, तो इसके खिलाफ ठोस कदम उठाया जाएगा।

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर सरकार और स्थानीय लोगों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। सरकार इसे विकास कार्य मान रही है, जबकि व्यापारियों और सेवायतों को रोजगार और परंपराओं पर खतरा महसूस हो रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद को कैसे सुलझाती है।

Tags: Banke Bihari Templevrindavan news
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Vrindavan Jeweller Dhairya Gupta Suicide Case

Vrandavan Suicide Case: क्यों व्यापारी ने वृंदावन में फांसी लगाकर दी जान,क्या है धैर्य गुप्ता का आत्महत्या मामला

by SYED BUSHRA
October 4, 2025

Suicide Case:वृंदावन में ज्वैलरी व्यवसायी धैर्य गुप्ता ने गुरुवार रात अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना वृंदा...

Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर में आस्था पर हंगामा! महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर भिड़ंत

by Gulshan
September 8, 2025

Banke Bihari Temple : मथुरा के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में सोमवार (8 सितंबर) को एक बार फिर...

संत प्रेमानंद महाराज से किसकी हुई मुलाकात, मिला भक्ति से जुड़ा गहरा संदेश, वृंदावन में पूर्व डीजीपी को दिया आशीर्वाद

संत प्रेमानंद महाराज से किसकी हुई मुलाकात, मिला भक्ति से जुड़ा गहरा संदेश, वृंदावन में पूर्व डीजीपी को दिया आशीर्वाद

by SYED BUSHRA
August 29, 2025

Blessings to Former DGP Prashant Kumar in Vrindavan: उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार गुरुवार को अपने...

Vrindavan News : वृंदावन में काटे गए 300 हरे पेड़, धर्म रक्षा संघ ने लिया संकल्प, देखें VIDEO

Vrindavan News : वृंदावन में काटे गए 300 हरे पेड़, धर्म रक्षा संघ ने लिया संकल्प, देखें VIDEO

by Kirtika Tyagi
September 30, 2024

Vrindavan News : वृंदावन में हाल ही में 300 हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई ने स्थानीय समाज और धार्मिक संगठनों...

Vrindavan

Vrindavan: होली महोत्सव के दौरान बांके बिहारी मंदिर में एक श्रद्धालु की मौत, जाने कैसे हुई घटना..

by Akhand Pratap Singh
March 19, 2024

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर (Vrindavan) के गेट नंबर एक पर भीड़ के बीच मुंबई से आए एक श्रद्धालु की अचानक...

Next Post
Delhi

Delhi name change: नाम बदलने की बहस... बीजेपी के नए प्रस्ताव से उठे सवाल! क्या होगा नया नाम?

common hindi mistakes and correct words

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, यह हमारी पहचान है कैसे सही करे लिखने में होने वाली गलतियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version