Site icon News1India

Barabanki: कालिका हवेली रेस्टोरेंट में नॉनवेज परोसने पर शुरू हुआ विवाद,फिर जमकर चले लाठी-डंडे, जन्मदिन पर खाना खाने आया था युवक, देंखे Video

अक्सर आपने छोटी मोटी कहासुनी तो होती देखी ही होगी। लेकिन कई बार ये कहासुनी आक्रामक रूप ले लेती है। ऐसा ही एक मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में स्थित कालिका हवेली रेस्टोरेंट से सामने आया है। इस दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है। फिर कुछ देर बाद ये कहासुनी आक्रामक रूप ले लेती है। जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होती है। इस मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

जरा एक नजर इस वीडियो पर डालिए जहां कई दबंग मिलकर एक शख्स को बेरहमी से पीट रहे हैं। एक युवक के हाथ में लाठी भी दिखाई दे रही है। यह नजारा किसी दंगल या अखाड़े का नहीं बल्कि कालिका हवेली रेस्टोरेंट का है।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1595778964743950336?s=20&t=hSqYHp0RmQt3QMHZprwoVg

जहां दोनों पक्ष खाना खाने आए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है। जिसके बाद रेस्टोरेंट का माहौल ही बदल जाता है। फिर शाही पनीर या दाल मखनी नहीं बल्कि लाठी-डंडे चलते हैं।

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कालिका हवेली रेस्टोरेंट में दोनों गुट खाना खाने आए थे। जिनमें कुछ दबंग एक परिवार के साथ किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर देते है। परिवार की तहरीर पर कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल सीसीटीवी की जांच की जा रही है। बाकि आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version