Site icon News1India

पति की मौत के बाद पत्नी ने तोड़ा भरोसा, प्रेमी संग फरार; बेटी के गहने भी ले गई, CCTV में कैद हुई वारदात

Barabanki

Barabanki news: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कैंसर से जूझ रहे पति की मौत के बाद पत्नी ने पूरे परिवार का विश्वास तोड़ दिया। आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई और घर से करीब एक किलो सोना व बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले गई। मृतक की मां ने इस संबंध में Barabanki पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। CCTV फुटेज में महिला गहनों को चोरी करते हुए साफ दिखाई दी है। इस घटना से मृतक का परिवार सदमे में है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है।

पति की मौत के बाद बदला व्यवहार

Barabanki के छाया चौराहा निवासी अमित रस्तोगी की कुछ महीने पहले ब्लड कैंसर से मौत हो गई थी। अमित की मौत के बाद उसकी पत्नी स्वीटी रस्तोगी का व्यवहार बदलने लगा। अमित की मां पुष्पा देवी के अनुसार, स्वीटी का शहर के ही हर्षित राजवीर नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गया। Sweety ने घर में रखे पुश्तैनी गहने, मृतक अमित के गहने और बेटी की शादी के लिए सुरक्षित रखे गए गहनों को चोरी कर प्रेमी को सौंप दिए।

CCTV में कैद हुई स्वीटी की करतूत

परिवार के अनुसार, जब उन्होंने लॉकर खोला तो सारे गहने गायब थे। शक होने पर CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें स्वीटी खुद लॉकर से गहने निकालते हुए दिखाई दी। 28 तारीख को परिवार ने स्वीटी से इस बारे में बातचीत की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली और गहने वापस दिलाने का भरोसा दिया। मगर उसी रात वह घर से भाग गई।

प्रेमी ने दी परिवार को धमकी

मामले के खुलासे के बाद स्वीटी के भाई ने प्रेमी हर्षित राजवीर से संपर्क करने की कोशिश की तो हर्षित ने धमकी दी कि अगर पीछा किया तो अंजाम बुरा होगा। फिलहाल पुलिस ने पुष्पा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार जल्द से जल्द न्याय और गहनों की बरामदगी की उम्मीद कर रहा है।

T Raja Singh : कौन है वह नेता, जिसके कारण तेलांगना से विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

Exit mobile version