Bareilly Harassment: बरेली में एकतरफा प्यार का दिखा खौफनाक रूप, युवती से छेड़छाड़, विरोध पर तमंचा दिखाया, आरोपी गिरफ्तार

बरेली में एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती से छेड़छाड़ की और विरोध पर तमंचा दिखाकर धमकाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और जांच जारी है।

bareilly harassment case one sided love

Bareilly harassment case one sided love:बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती को पार्क में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक युवती से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था। उसने युवती को भरोसा दिलाकर पार्क में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने के बाद उसने अपनी हरकत शुरू कर दी, जिससे युवती घबरा गई।

विरोध करने पर दी धमकी

जब युवती ने आरोपी का विरोध किया, तो उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर युवती को डराने की कोशिश की, ताकि वह चुप रहे। लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाई और उसकी बात नहीं मानी।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद युवती ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बरेली रेलवे जंक्शन के पास है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में सामने आई सच्चाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवती ने मना कर दिया था। इसके बावजूद उसने दबाव बनाना जारी रखा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version