Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly kidnapping case: हिंदू लड़की का अपहरण और धर्मांतरण, विरोध पर धमकी

बरेली में हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण और गाजियाबाद में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विरोध पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर 'आई लव पाकिस्तान' लिखा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Bareilly
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly kidnapping case: बरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां समुदाय विशेष के युवक ने हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया और गाजियाबाद में धर्मांतरण करा दिया। आरोपी ने लड़की के विरोध करने पर उसे टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। यही नहीं, आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपना पाकिस्तान प्रेम जाहिर करते हुए ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा। इस मामले के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है और Bareilly पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन हरियाणा के मानेसर में मिली है। पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कैसे हुआ अपहरण और धर्मांतरण

Bareilly जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले तबरेज नामक युवक ने हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। लड़की को भगाकर वह गाजियाबाद ले गया, जहां उसका धर्मांतरण कराया। लड़की के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने बहकावे में आकर लड़की से नकदी और जेवर भी मंगवा लिए थे। जब लड़की ने धर्मांतरण का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी।

RELATED POSTS

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

December 3, 2025
36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

November 29, 2025

Bareilly पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया। इसमें पाकिस्तान प्रेम से जुड़ी कई पोस्टें मिलीं, जिसमें आरोपी ने ‘आई लव पाकिस्तान’ के साथ-साथ फलस्तीन के समर्थन में भी पोस्ट डाली थी। इन पोस्टों के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिली लोकेशन

Bareilly पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया और आरोपी की लोकेशन हरियाणा के मानेसर में पाई गई। पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और मानेसर रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कई बार विदेश यात्राएं भी की हैं और उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर विदेशी धरती पर ली गई तस्वीरें भी मौजूद हैं।

आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने पर यह भी पता चला कि वह देवी-देवताओं की फोटो शेयर कर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कितनी लड़कियों को शिकार बनाया है और क्या उसे इस काम के लिए किसी संगठन से फंडिंग मिल रही है।

सांसद ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश

सनातन वीर सेना के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर बरेली से सांसद छत्रपाल गंगवार से मुलाकात की। सांसद ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यहां पढ़ें:  औरंगजेब की कब्र के बाद VHP नेताओं ने हुमायूं के मकबरे का किया निरीक्षण, केंद्र को सौंपेंगे रिपोर्ट

Tags: Bareilly
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
October 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Bareilly

Bareilly में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर पर बवाल: इमरान मसूद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, चुनावी सियासत में भड़की आग

by Mayank Yadav
October 5, 2025

Bareilly violence: बरेली का ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में तूफान बन गया है। कांग्रेस सांसद...

Bareilly Maulana Tauqeer Raza bulldozer

Bareilly bulldozer और बिजली छापे का डबल धमाका, मौलाना तौकीर रजा के करीबी फंस गए!

by Mayank Yadav
October 5, 2025

Bareilly Maulana Tauqeer Raza bulldozer: बरेली में जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद विवाद के बाद लगातार प्रशासन...

Next Post
Kala Jathedi Gang

दिल्ली के छावला में काला जठेड़ी गैंग से पुलिस की मुठभेड़, दो शार्प शूटरों को किया गिरफ्तार

IPL 2025 SRH vs RR : ईशान की सेंचुरी के चलते SRH ने खड़ा किया रनों का पहाड़, IPL 2025 के दूसरे मुकाबले में 44 रनों से हारी RR

IPL 2025 SRH vs RR : ईशान की सेंचुरी के चलते SRH ने खड़ा किया रनों का पहाड़, IPL 2025 के दूसरे मुकाबले में 44 रनों से हारी RR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist