Site icon News1India

Maulana Tauqeer Raza का बड़ा बयान: फर्जी लेटरपैड का खेल, बरेली छावनी में तब्दील

Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza News: बरेली में सियासी और धार्मिक हलचल के बीच इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चौंकाने वाला बयान दिया है। मौलाना ने साफ कहा कि उनका प्रदर्शन तय है और वायरल हो रहे आईएमसी के लेटरपैड को उन्होंने फर्जी करार दिया। तौकीर रजा ने इस ‘फर्जीवाड़े’ को कुछ मुखबिरों की साजिश बताया और कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। उनके ऐलान के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। बरेली में मस्जिद तक जाने वाले रास्तों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और पुलिस ने आईएमसी पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया है। पूरा इलाका तनाव की गिरफ्त में है।

मौलाना का पलटवार, अफवाहों पर वार

Maulana Tauqeer Raza ने वायरल लेटरपैड को जाली बताते हुए साफ किया कि यह उनके विरोधियों की चाल है। उन्होंने कहा कि लोग गुमराह करने के लिए गलतफहमियां फैला रहे हैं। मौलाना ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे नोमहला मस्जिद में नमाज के बाद ज्ञापन देने और पत्रकारों से बात करने की घोषणा की है।

पुलिस का सख्त पहरा

Maulana Tauqeer Raza के बयान के बाद पुलिस ने ऐहतियातन आईएमसी पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया है। नोमहला मस्जिद और आस-पास का इलाका सुरक्षा घेरे में है। हर सड़क पर पुलिस फोर्स और बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रशासन और आईएमसी आमने-सामने

दरअसल, Maulana Tauqeer Raza ने पहले 26 सितंबर को नमाज-ए-जुमा के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से पैदल मार्च का ऐलान किया था। लेकिन नवरात्र, दुर्गा पूजा और उर्स को देखते हुए प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुरुवार रात आईएमसी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया। उन्होंने अपील की थी कि लोग नमाज के बाद सीधे घर लौट जाएं। इसी दौरान एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे मौलाना ने फर्जी करार देते हुए पलटवार किया।

Uttar Kumar Bail : दो बार रिपोर्ट लगाने के बाद पीड़िता ने मैडिकल करवाने से किया इनकार, 10 दिन जेल में रहकर बाहर आए उत्तर कुमार

Exit mobile version