Friday, January 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Bareilly में बवाल! तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील – बुलडोजर ने मचाया कहर

बरेली हिंसा मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका रिजॉर्ट सील किया गया और घर पर बुलडोजर चला। प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly violence: बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। आई लव मुहम्मद विवाद में गिरफ्तार हो चुके आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोहसिन रजा के रिजॉर्ट और मैरिज लॉन को सील कर दिया गया है, वहीं उनके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। उन पर अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन संचालित करने का आरोप है। अब तक इस हिंसा प्रकरण में 62 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

#WATCH | Bareilly, UP | Bulldozer action on Maulana Mohsin Raza's property following his arrest in connection with the 26 September's protests by a group of people who gathered outside Ala Hazrat Dargah & IMC chief Maulana Tauqeer Raza Khan's house, holding 'I Love Mohammad'… pic.twitter.com/EZHXRbLEPU

— ANI (@ANI) September 30, 2025

RELATED POSTS

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

December 3, 2025
36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

November 29, 2025

हिंसा के मास्टरमाइंड पर शिकंजा

बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद आई लव मुहम्मद विवाद के चलते उपद्रव भड़क उठा था। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। भीड़ ने जगह-जगह पथराव और गोलीबारी की, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस जांच में मौलाना तौकीर रजा, उनके करीबी डॉ. नफीस और नदीम को मास्टरमाइंड बताया गया है। तौकीर रजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब उनके दामाद मोहसिन रजा भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

रिजॉर्ट और अवैध चार्जिंग स्टेशन पर कार्रवाई

पुलिस व प्रशासन ने मोहसिन रजा के मैरिज लॉन को सील कर दिया। साथ ही, बरेली नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर उनके घर पहुंची और अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन को ध्वस्त किया। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। कार्रवाई के दौरान मोहसिन रजा ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लगातार जारी है प्रशासनिक एक्शन

Bareilly हिंसा मामले में अब तक 62 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 10 मुकदमे दर्ज किए और 29 उपद्रवियों को जेल भेजा है। तौकीर रजा के करीबियों की 150 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है और बेनामी संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है। वहीं, डॉ. नफीस की तीन दर्जन से अधिक दुकानों को सील किया जा चुका है।

साजिश का खुलासा और राजनीतिक सरगर्मी

Bareilly पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हिंसा से पहले आईएमसी का व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय रहा और नदीम ने 55 लोगों से संपर्क कर करीब 1600 लोगों को जुटाया। यही भीड़ खलील स्कूल तिराहे और पिर श्यामगंज इलाके में बवाल करने पहुंची। उधर, समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी डीआईजी से मिला और मांग की कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न की जाए। प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के आधार पर ही गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Tags: Bareilly
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
October 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Bareilly

Bareilly में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर पर बवाल: इमरान मसूद ने योगी सरकार पर साधा निशाना, चुनावी सियासत में भड़की आग

by Mayank Yadav
October 5, 2025

Bareilly violence: बरेली का ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में तूफान बन गया है। कांग्रेस सांसद...

Bareilly Maulana Tauqeer Raza bulldozer

Bareilly bulldozer और बिजली छापे का डबल धमाका, मौलाना तौकीर रजा के करीबी फंस गए!

by Mayank Yadav
October 5, 2025

Bareilly Maulana Tauqeer Raza bulldozer: बरेली में जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद विवाद के बाद लगातार प्रशासन...

Next Post
Abhishek Bajaj Ex Wife

अभिषेक बजाज की एक्स वाईफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया पहली शादी टूटने का असली सच...

Banke Bihari Temple Controversy

'हम पर दबाव बनाया जा रहा' बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए समय बढ़ाने पर विवाद, गोस्वामी समाज ने बताई आपबीती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version