Site icon News1India

Bhadohi: बैंकों को 33 लाख रुपये का नुकसान, नकली आभूषण गिरवी रखकर गोल्ड लोन का फर्जीवाड़ा

Bhadohi

Bhadohi News: भदोही जिले में एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां विभिन्न बैंकों में नकली आभूषण गिरवी रखकर गोल्ड लोन दिलाने का साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार (Bhadohi) जांच में पता चला कि तीन बैंकों से मिलाकर 33 लाख रुपये से अधिक का लोन ग्राहकों को जारी किया गया था, जबकि बंधक रखे गए सभी आभूषण नकली पाए गए हैं।

घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने जानकारी दी कि गोपीगंज थाना क्षेत्र में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक राजन सांडेवार की तहरीर पर राजू सेठ और उसके साथियों के खिलाफ धारा 419, 420, 409 और 120B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। राजू सेठ के अनुमोदन पर चार ग्राहकों को 1 अप्रैल से 31 मई के बीच कुल 11,74,422 रुपये का गोल्ड लोन दिया गया।

नकली सोना देकर ले गए लाखों का लोन

इससे पहले ज्ञानपुर शाखा के प्रबंधक फुरकान अली खान की शिकायत पर भी राजू सेठ और अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यहां पर 5 अप्रैल से 9 मई के बीच 13,50,687 रुपये का गोल्ड लोन जारी किया गया था। एक अन्य बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ने भी इसी प्रकार के फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कराया है, जिसमें चार ग्राहकों को 8,05,256 रुपये का गोल्ड लोन दिया गया था। जांच में सभी बंधक रखे गए आभूषण नकली पाए गए, जिससे तीनों बैंकों को मिलाकर 33,30,365 रुपये का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़े: Mahrajganj News : महराजगंज को 900 करोड़ की बड़ी सौगात…. CM योगी देंगे ये तोहफा

जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी राजू सेठ के अलावा 12 अन्य ग्राहकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह घटना बैंकों की सुरक्षा प्रणाली और जांच प्रक्रियाओं पर गंभीर प्रश्न उठाती है, जिससे अन्य बैंक भी सतर्क हो गए हैं। आगे की कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version