Site icon News1India

ज्ञानवापी मामले की दूसरी रिपोर्ट में हुए बड़े दावे, डमरू समेत मिला त्रिशूल

Gyanvapi Masjid Controversy: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है. जिसको लेकर मस्जिद का सर्वे हुआ था जिसकी दूसरी रिपोर्ट की पेशकश आज कोर्ट में हुई है. रिपोर्ट में डमरू, कमल और त्रिशूल पाए जाने का दावा किया गया है.  

रिपोर्ट 12 पन्ने की है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है की दीवारों में मूर्तियों और मंदिर के अवशेष मिलने की बात कही गई.

दूसरी रिपोर्ट में कमल सहित त्रिशूल मिले जाने का हुआ दावा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरी सर्वे रिपोर्ट में शिवलिंग, फव्वारे का जिक्र है. इसके साथ ही मस्जिद के अंदर सनातन धर्म के कई प्रतीक चिन्ह जैसे- कमल, त्रिशूल, डमरू आदि मिलने का दावा किया गया. बेसमेंट की दीवार पर भी सनातन धर्म के चिन्ह मिलने की बात सर्वे रिपोर्ट में कही गई. इसके अलावा कोर्ट में एडवोक्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने वीडियोग्राफी की चिप भी कोर्ट में जमा कर दी है.

ज्ञानवापी (Gyanvapi) की पहली रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

गुरुवार को पहले सर्वे की रिपोर्ट पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने 6 और 7 मई की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी. सूत्रों के मुताबिक, इस सर्वे रिपोर्ट में खंडित मूर्तियां, देवताओं की कलाकृतियां, कमल की कलाकृति, शेषनाग की कलाकृति और नागफनी की आकृति आदि मिली है. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सिविल कोर्ट की सुनवाई पर रोक लगा दी. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए कहा.

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version