Site icon News1India

अतीक अहमद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, माफिया डॉन को लगी इतनी गोलियां

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले को लेकर एक बड़ा खुलसा हुआ है। बता दें कि अतीक की पोस्टमार्टम रिर्पोट में सामने आया है कि उसे 8 गोलियां लगीं थी।

गौरतलब है कि इस मामले में 3 हमलावरों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इन तीनों की पहचान लवलेश तिवारी , अरुण मौर्य और सन्नी के रूप में हुई है। इन आरोपियों को आज कोर्ट में भी पेश किया गया, जहां इन्हे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या से संबंधित 3 सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी 2 महीने में यूपी सरकार को रिपोर्ट देगी। समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे। इस कमेटी में रिटायर्ड अधिकारी सुबेश कुमार सिंह और रिटायर्ड जिला जज बृजेश कुमार सोनी भी शामिल हैं।

Exit mobile version