Site icon News1India

Road Accident: फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत, 21 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां लुधियाना से रायबरेली जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में 45 यात्री सवार थे। जिसमे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया है।

बस में कुल 45 यात्री थे सवार

आपको बता दें, ये सड़क हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन संख्या 61.200 किलोमीटर पर हुआ। बुधवार यानी आज सुबह 4:30 के आसपास पुलिस को इसकी सूचना मिली। थाना नगला खंगर पुलिस ने वहां पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। बस की डीसीएम से टक्कर हो गई और रोडवेज बस खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं।

Exit mobile version