Site icon News1India

UP News: राजस्थान के बाद अब यूपी में सर तन से जुदा करने का खौफ, तिरंगा बांटने पर मिली धमकी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर शहर में झंडे (तिरंगा) बांटने पर एक आंगनबाड़ी परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन का कहना है कि सूचना मिलते ही मामला दर्ज करके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है।

जानिए क्या है पूरा मामला


बता दें कि बिजनौर के बुद्धुपाड़ा इलाके में अरुण कश्यप उर्फ अन्नू का परिवार छोटे से मकान में रहता है. 14 अगस्त की सुबह अरुण के परिवार ने सुबह उठ कर देखा कि इनके मकान की मुख्य दीवार पर हाथ से लिखी चंद लाइन का धमकी भरा एक कागज का पर्चा चस्पा है. दीवार पर चिपके कागज़ की इबारत कुछ इस तरह लिखी है “अन्नू तुझे बहुत घर घर तिरंगा देने की बहुत खुशी है, तेरा भी सिर तन से अलग करना पड़ेगा-ISI के साथी.”

पीड़ित परिवार को पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा


धमकी भरा पत्र देखकर पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए. आनन फानन में पीड़ित के परिवार के घर सुरक्षा मुहैया करा दी गई है. साथ ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है. सीओ की अगुवाई में कई पुलिस की टीम लगाकर मामले की जांच की जा रही हैं. जो भी तथ्य सामने आएगा प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाएगी. 

धमकी भरे पत्र मिलने के बाद पीड़ित परिवार की रातों की नींद उड़ गई है. पीड़ित का कहना है कि उनका परिवार खौफ़ के मारे बेहद दहशत में है. जिसके चलते पूरा परिवार छोटे से कमरे में कैद हो चला है. परिवार की आंखों व चेहरे पर खौफ व दहशत की लकीरें हैं. अरुण कशयप का कहना है कि जो भी अज्ञात ने ऐसी हरकत की है वो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होना चाहिए. 


Exit mobile version