Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » बीजेपी नेता पर गुना में किसान को थार से कुचलने, बेटियों के कपड़े फाड़ने का आरोप; किसान की मौत

बीजेपी नेता पर गुना में किसान को थार से कुचलने, बेटियों के कपड़े फाड़ने का आरोप; किसान की मौत

मध्य प्रदेश के गुना में बीजेपी नेता महेंद्र नागर और उसके साथियों पर किसान को थार से कुचलने और बचाने आई बेटियों के साथ बर्बरता करने का संगीन आरोप लगा है। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

by Mayank Yadav
27/10/2025
Guna

RELATED NEWS

No Content Available

Guna Crime: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर एक बीजेपी नेता और उसके साथियों ने एक किसान परिवार पर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में हुई इस वारदात में किसान को थार गाड़ी से बार-बार कुचलने का आरोप है। इतना ही नहीं, जब किसान की बेटियां उन्हें बचाने आईं, तो उनके साथ भी कथित तौर पर बर्बरता की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस जघन्य कृत्य का आरोप स्थानीय बीजेपी नेता महेंद्र नागर पर लगा है, जिसने ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में क्रूरता की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का विवरण

यह वारदात रविवार (26 अक्टूबर) दोपहर की बताई जा रही है। किसान रामस्वरूप अपने परिवार के साथ खेत पर जा रहे थे, तभी दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। किसान परिवार के सदस्य राम बाबू नागर ने जानकारी दी कि 10-15 लोगों ने जानलेवा हमला किया, जिनके हाथ में फरसा और गंडासी थे। क्रूरता की पराकाष्ठा तब हुई जब हमलावरों ने किसान रामस्वरूप को थार गाड़ी से चार से पांच बार कुचला, जिससे वह लहूलुहान होकर अधमरा हो गया।

बेटियों के साथ बर्बरता का आरोप

किसान को बचाने के लिए जब परिवार की महिलाएं और बच्चियां मौके पर पहुंचीं, तो उनके साथ भी बर्बरता की गई। आरोप है कि बीजेपी नेता महेंद्र नागर ने लड़कियों को मारा-पीटा, उनकी छाती पर बैठ गया और हाथापाई कर उनके कपड़े फाड़ दिए। इस हमले में किसान रामस्वरूप के मामा और उनकी पत्नी को भी चोटें आईं।

किसान की इलाज के दौरान मौत

घटना की सूचना मिलते ही Guna पुलिस टीम तत्काल गणेशपुर गांव पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल किसान रामस्वरूप को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि हमले में किसान की बेटियों सहित चार लोग घायल हुए हैं।

पुलिस कार्रवाई

Guna पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक किसान के परिवार ने बीजेपी नेता महेंद्र नागर और उसके साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Sonipat News : मोहाना टोल प्लाजा पर ग्रामीणों और टोल कर्मचारियों में हंगामा, टोलकर्मी ने लगाया हथियार लहराने का आरोप

Related Posts

No Content Available
Next Post
Azam Khan

'बेटा, ज़िन्दगी रही तो मिलेंगे, नहीं तो ऊपर...' जेल में क्यों थर्राए आजम खान?

Supreme Court

आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी: मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को पेश होने का आदेश

: CBSE New Education Policy 2025

CBSE का बड़ा फैसला:अब नहीं चलेगा रटने का फॉर्मूला,नई शिक्षा नीति के तहत आए बड़े बदलाव

POPULAR POST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026

LATEST

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India