Site icon News1India

Saharanpur में दिल दहलाने वाली घटना ,कौन है वह दरिंदा जिसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली,दो की मौत

BJP leader family murder

Uttar Pradesh crime news उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां भाजपा के एक नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर गोली चला दी। इस हमले में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी और बेटे का इलाज जारी है। पुलिस ने मृत बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भाजपा सहारनपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि योगेश रोहिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस हमले की कोई ठोस वजह नहीं बताई है।

यह घटना सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के सांगाठेड़ा गांव में हुई, जिसने पूरे जिले में सन्नाटा फैला दिया।

पड़ोसियों को खुद दी वारदात की जानकारी

हत्या के बाद योगेश रोहिला ने खुद अपने पड़ोसियों को इस घटना के बारे में बताया। उसने कहा, “मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है।” यह सुनते ही पड़ोसी दंग रह गए।जब पड़ोसी घर पहुंचे तो खौफनाक मंजर देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसपी ग्रामीण, फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने योगेश रोहिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े=Noida News: गाय का दूध पीने से हुई महिला की मौत,सामने आया यह कारण, वजह जान मचा हड़कंप

गांव में दहशत, जांच जारी

इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि आखिर एक पिता अपने ही परिवार के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि योगेश रोहिला ने यह कदम क्यों उठाया।

यह घटना बहुत ही दर्दनाक और चौंकाने वाली है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है।

Exit mobile version