News1India

UP: BJP को मिल सकता है नया प्रभारी, अनुराग ठाकुर या सीआर पाटिल का नाम रेस में सबसे आगे, कई बदलाव की तैयारी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी जल्द कर सकती है बड़ा बदलाव। मिशन 2024 को लेकर यूपी से ताल्लुक रखने वाले दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिल सकती है जगह। वहीं नया प्रभारी अनुराग ठाकुर और सीआर पाटिल का नाम 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वालो में सबसे आगे।

UP में प्रदेश अध्यक्ष मिलने की सुगबुगाहट तेज

मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता काफी एक्टीव नजर आ रही है। जिसको लेकर दो दिवसीय बैठक में 2023 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तैयारी में है। बता दें की इस साल देश के 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा के कार्यकाल को 1 साल यानी जून 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ UP BJP को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी राज्य के बड़े नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने पर भी विचार कर रही है।

यूपी में जल्द बीजेपी का बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश में बीजेपी का बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबरो के अनुसार यूपी से ताल्लुक रखने वाले दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है। वहीं यूपी भाजपा के 3 से 4 ओबीसी नेताओं को भी राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया जा सकता है। जिसमे यह भी कहा जा रहा है की यूपी से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ बीजेपी ओबीसी सांसद भी टीम में जगह पाएंगे।

इन को 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का मिल सकता है इनाम

यूपी में बीजेपी को जल्द मिल सकता है नया प्रभारी। वहीं अगर बात करें 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले नेता अनुराग ठाकुर और सीआर पाटिल की तो इनका नाम इस रेस में सबसे आगे है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में हुई सबसे बड़ी जीत का इनाम

अनुराग ठाकुर को मिल सकता है। वहीं इस बार मिशन 2024 की कमान

यूपी से बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में डॉक्टर दिनेश शर्मा श्रीकांत शर्मा, अश्वनी त्यागी सांसद कमलेश पासवान को मिल सकती है। जल्द ही यूपी के कई चेहरे बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में होंगे शामिल।

Exit mobile version