Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 जनवरी को, 2024 में लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर होगी चर्चा - news 1 india

BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 जनवरी को, 2024 में लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर होगी चर्चा

साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय है। 22 जनवरी को हो रही बैठक में मिशन 2024 के 80 में 80 सीटें जीतने के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण होगी। वहीं बैठक में विधानसभा चुनाव मिशन 2023 की तैयारी पर भी फोकस रहेगा।

22 को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इटारसी में

मिशन 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर सभी पार्टियां स्रकिय हो गई है। बता दे की 2024 में लोकसभा चुनाव और 2023 में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और सभी पार्टियां अलग अलग कार्यक्रम और पदाधिकारियों के दौरे भी हो रहे है। वहीं अगर बात करें सत्ता धारी भाजपा की तो पार्टी का पूरा फोकस मिशन 2024 को लेकर है। 22 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इटारसी में होने जा रही है। जिसको लेकर पार्टी पूरी तैयारी में है। पार्टी का फोकस विधानसभा चुनाव मिशन 2023 की तैयारी को लेकर भी रहेगा। बता दें की हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हुई थी। जिसमे आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की गई थी। जिसके बाद संसद मार्ग से एनडीएमसी सेंटर तक पीएम मोदी का रोड शो भी कराया गया। जिस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 1 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

गुजरात मॉडल के आधार पर प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य तय

वहीं आगामी बैठक में भाजपा द्वारा कुछ प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिसमें की गुजरात मॉडल के आधार पर प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य तय किया जाएगा। इसमें लगभग 500 प्रदेश संगठन पदाधिकारी और पार्टी नेता हिस्सा लेंगे। इटारसी में 2023 की प्रांतीय बैठक के लिए इटारसी में रविवार को दो स्थल (रिसॉर्ट) आनंदम और द पार्क देखे गए। दो स्थलों पर संगठन पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इनमें से एक स्थल पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमे इस साल विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर काम किया जाएगा।

9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है

बता दें की 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। जिनमें की त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना शामिल है। वहीं इसके ठिक बाद अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर पार्टियां अपनी पूरी तैयारी में है। बताते चलें कि बैठक स्थल पर जिले के चुनिंदा कार्यकर्ता वॉलंटियर के रूप में तैनात की जा सकते हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी , प्रदेश संघटन मंत्री धरमपाल सिंह , प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह के साथ लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी और दोनो उप मुख्यमंत्री भी इसमे शामिल होंगे।

जेपी नद्दा के कार्यकाल विस्तार के बाद गतिविधियाँ तेज

एक बार फिर से भाजपा अध्यक्ष जेपी नद्दा के कार्यकाल विस्तार के बाद अब प्रदेश में भी संघटिनीक गतिविधियाँ तेज होने लगी है। जेपी नद्दा के साथ भूपेन्द्र चौधरी भी अब अपनी नई पारी शुरू करेंगे। वहीं भूपेन्द्र चौधरी के कार्यकाल में पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। आगामी लोकसभा में २२ हज़ार से अधिक कमजोर बूथों को मज़बूती देने पर ज़ोर रहेगा आगामी निकाय चुनाव और संघात्मक बदलाव को देखते हुए भी बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है ॥

Exit mobile version