Site icon News1India

‘OBC वोटर काटो वरना…’ धमकी से BLO ने दी जान! काम के बोझ से एक और मौत! SIR ड्यूटी बनी मौत की ड्यूटी!

BLO ECI

BLO Death Work Pressure: उत्तर प्रदेश में चल रही SIR (Special Summary Revision) ड्यूटी के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत और आत्महत्या के मामलों ने एक गंभीर राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। बरेली में शिक्षक सर्वेश कुमार गंगवार की ड्यूटी के दौरान कथित रूप से अत्यधिक कार्यभार के दबाव के कारण हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके भाई ने सीधे तौर पर अधिकारियों पर रात 12 बजे तक काम कराने और फटकार लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काम के बोझ ने उनकी जान ले ली।

वहीं, गोंडा में सहायक अध्यापक विपिन यादव BLO द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में उनके परिजनों ने प्रशासनिक अमले पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि विपिन पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्हें सस्पेंड करने और पुलिस से उठवा लेने तक की धमकी दी गई, जिससे वह तनाव में थे। विपिन के साले प्रतीक यादव ने बताया कि विपिन पर ओबीसी नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा था।

Fraud का नया तरीका बना जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द, कौन सा एआई मॉडल नकली आधार और पैन तैयार करने के कारण विवादों में

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर में BLO विपिन यादव के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और सीधे तौर पर आरोप लगाया कि SIR के नाम पर बीएलओ को प्रताड़ित किया जा रहा है। ये घटनाएं सत्तारूढ़ दल पर गंभीर राजनीतिक सवाल उठाती हैं कि क्या निर्वाचन प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों पर अनुचित दबाव डाला जा रहा है और क्या वोटर सूची को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, खासकर ओबीसी वर्ग के वोटरों के नाम काटने के दबाव के आरोप बेहद चिंताजनक हैं। प्रशासन ने बरेली में अतिरिक्त कार्यभार के बोझ से इनकार किया है, लेकिन इन मौतों और आरोपों ने बीएलओ की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version