Site icon News1India

Crime news : नीला ड्रम बना आतंक का पर्याय मेरठ के बाद अब कहां पत्नी ने दी मार कर ड्रम में भरने की धमकी

UP News : मेरठ की घटना के बाद बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं मेरठ के सौरभ हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि देशभर में इसी तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जगहों से ऐसी खबरें आ रही हैं, जहां पत्नियां अपने पतियों को काटकर नीले ड्रम में भरने की धमकी दे रही हैं। इस घटना के बाद बाजार में नीले ड्रम की बिक्री भी कम हो गई है। इसी कड़ी में एक नया मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने इंजीनियर पति को ऐसी ही धमकी दी है।

पति को धमकी देने का मामला आया सामने

मिली जानकारी के मुताबिक, गोंडा के जल निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात धर्मेंद्र कुशवाहा की शादी माया मौर्या से हुई थी। दोनों ने 2016 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब इनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माया अपने पति धर्मेंद्र को पीटती हुई नजर आ रही है।

रिश्ते में आई दरार की वजह

धर्मेंद्र के मुताबिक, शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से चार पहिया वाहन खरीदे और उनकी किश्तें चुकाते रहे। 2022 में उन्होंने माया के नाम से जमीन भी ली और मकान बनाने का ठेका माया के रिश्तेदार नीरज मौर्या को दिया। इसी दौरान माया और नीरज के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। कोविड-19 के दौरान नीरज की पत्नी की मौत के बाद दोनों का रिश्ता और गहरा हो गया।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

धर्मेंद्र का कहना है कि 7 जुलाई 2024 को उन्होंने माया और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और माया घर छोड़कर चली गई। बाद में 25 अगस्त 2024 को माया नीरज के साथ घर लौटी और ताला तोड़कर जबरन घर में घुस गई। वह सोने की चेन और नकदी लेकर भाग गई।

इसके अलावा, एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें माया अपने पति को वाइपर से पीट रही है।

धमकी देकर डराने का आरोप

धर्मेंद्र ने इस मामले में 1 सितंबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 29 मार्च 2025 को माया ने उनकी मां को जान से मारने की धमकी दी। जब धर्मेंद्र ने इसका विरोध किया तो माया ने अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर उनकी और उनकी मां की पिटाई कर दी।

शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान माया ने कहा कि अगर ज्यादा बोलोगे तो मेरठ हत्याकांड की तरह तुम्हें भी काटकर ड्रम में भरवा दूंगी।

Exit mobile version