Site icon News1India

ज्योति सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह से लगाई मदद की गुहार, पूर्व सांसद ने दबदबे वाले अंजाद में कुछ ऐसे दिया जवाब

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा के विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के बीच घमासान जारी है। परिवार दो धड़ों में बट गया है। पिता राजा भैया की तरफ से उनके दोनों बैटिंग कर रहे हैं तो मां भानवी के रण की कमान उनकी बेटियों ने थामी हुई है। अब यूपी की एक और फैमिली के बीच संग्राम छिड़ गया है। यहां भी पति-पत्नी के बीच जबरदस्त वार-पलटवार जारी है। पति भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी के महानायक हैं और बिहार चुनाव में बीजेपी के खेवनहार है। तो वहीं उनकी पत्नी भी कुछ कम नहीं। वह भी सियासी पिच के धुरंधरों के साथ मीटिंग कर रही हैं। दिग्गज नेताओं को फोन लगाकर मदद की गुहार लगा रही हैं।

हां अब बात कर रही हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की। पति से टकरार के बाद अब ज्योति खुलकर मैदान पर उतर चुकी हैं। पति पवन सिंह के खिलाफ यलगार का शंखनाद कर दिया है। वह खुलकर बीजेपी नेताओं से मदद की गुहार लगा रही हैं। यूपी के बाहुबलियों के दर पर जाकर फरियाद कर रही हैं। ज्योति सिंह ने बाहुबली नेता बृजेश सिंह और धनंजय सिंह से मदद मांगी। पति की शिकायत की। ज्योति ने बृजेश सिंह और धनंजय सिंह से कहा कि वह उनका साथ दें। सीएम योगी तक हमारी बात पहुंचाएं। लेकिन दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर ज्योति सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को फोन लगाया। उनके दबदबे की बात कही। दबदबा दिखाने को कहा।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की मदद मांगने को लेकर कैसरगंज से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब दिया है। पवन और ज्योति सिंह मामले में उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह पारिवारिक है और अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने साफ किया कि इस विवाद में किसी भी बाहरी व्यक्ति या नेता की दखलअंदाजी संभव नहीं है। बृजभूषण सिंह ने कहा, जब कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है, एक बलिया में और एक बिहार में, तो ऐसे में बृजभूषण सिंह या कोई और क्या कर सकता है। जो कोर्ट तय करेगी, वही अंतिम होगा।

पवन सिंह को हाल ही में वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने की खबरों पर भी बृजभूषण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा उन्हें विवाद के बाद नहीं बल्कि पहले से ही मिली हुई थी। सुरक्षा का विषय भी सरकार और प्रशासनिक एजेंसियों का होता है, इसका निजी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह ने दो टूक शब्दों में ये कह दिया कि वह ज्योति सिंह का साथ नहीं देने जा रहे। बृजभूषण शरण सिंह ने इशारों-इशारों में पवन सिंह की प्रशंसा भी कर दी।

दरअसल, ज्योति सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भावुक अपील करते हुए अपने समाज (क्षत्रिय समाज) के प्रभावशाली नेताओं सुधीर सिंह, सुशील सिंह, धनंजय सिंह और बृजभूषण शरण सिंह से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। ज्योति सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अन्य नेताओं की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया। जबकि बृजभूषण शरण सिंह बोले और दबदबा भी दिखाया। ज्योति से खुद को अलग भी कर लिया।

बता दें, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह का काफी दबदबा माना जाता है और प्रशंसक उन्हें पावर स्टार के नाम से पुकारते हैं, लेकिन निजी विवाद अब उनकी सार्वजनिक छवि को भी प्रभावित कर रहा है। बिहार की राजनीति में पति-पत्नी का ये झगड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। पवन सिंह ने कुछ दिन पहले बीजेपी की सदस्यता ली थी। ऐसी चर्चा है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ज्योति के बारे में भी कहा जा रहा है कि वह भी राजनीति में उतर कर दो-दो हाथ कर सकती हैं।

 

Exit mobile version