Site icon News1India

UP Politics: यूपी में सियासी हलचल तेज, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे BSP सांसद कहा- इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं

साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही हलचल शुरु हो गई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही गठबंधन के संकेत मिलने लगे हैं। बता दे कि बीते दिनों जौनपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा था कि आगामी आम चुनावों में मायावती की अगुवाई वाली पार्टी, कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है। उनके इस दावे को उस वक्त और बल मिल गया जब उन्होंने बयान जारी कर बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस यात्रा में शामिल होने के कोई राजनीतिक गलत अर्थ न निकाले ।

वहीं बसपा सांसद श्याम सिंह यादव का कहना है कि वह शनिवार को राजधानी में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि, मै यात्रा में शामिल होने के लिए अधीर रंजन चौधरी और मणिकम टैगोर के साथ जाऊंगा, यात्रा सद्भाव और विकास के लिए है और इसका राजनीति से कोई लेना -देना नहीं है। राहुल गांधी ने यादव को एक पत्र लिखा हैस जिसमें कहा है, संसद के सदस्य के रूप में, आप भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रीढ़ हैं और हम लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पत्र में क्या कहा गया है?

पत्र में कहा गया है कि, “आप इस बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और मैं आपको सुनना और हमारे दृष्टिकोण को साझा करना चाहता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम सहमत हैं या असहमत हैं। यह महत्वपूर्ण है कि स्वतंत्रता में बात करें और सुनें। हम चाहते हैं कि आप हमारे साथ आएं और चलें । यदि किसी कारणवश आप हमारे साथ नहीं जुड़ सकते तो आत्मा से हमारे साथ अवश्य जुड़े। भारत यात्री बनेें और अपने साथ प्रेम और सद्भाव का संदेश लेकर चलें। “हालांकि बीते दिनों प्रमोद तिवारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा था, “गठबंधन संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हमें विधानसभा चुनाव के आधार पर नहीं देखे जाए। अगर सभी पार्टियों के साथ हमारी बहनजी जाने का फैसला करती है तो कुछ सोच समझ कर करेंगी। उसका सभी विपक्षी पार्टियों को बहुत फायदा भी होगा। BSP सांसद ने ये बयान एक सवाल के जवाब में दिया था। तब उनसे पूछा गया था कि क्या लोकसभा चुनाव में बीएसपी कांग्रेस का समर्थन करेगी।

Exit mobile version