Site icon News1India

Bulandshahr: चिलचिलाती धूप में सुकून देने वाली तस्वीर… हिंदू महिला ने मुस्लिम रिक्शा चालक के सिर पर लगाया अपना छाता

एक और जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बुलंदशहर सुकून देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां चिलचिलाती धूप में रिक्शा चालक की बेबसी को रिक्शा सवार ये महिला यात्री बर्दाश्त न कर सकी। महिला ने अपने सिर का छाता भीषण गर्मी में दो वक्त की रोटी के बंदोबस्त में लगे रिक्शा चालक के सिर पर लगा दिया, ताकि गरीब-कमजोर रिक्शा चालक को गर्मी का अहसास कम से कम हो।

इस तस्वीर को बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर कैद किया गया, जो अब खूब वायरल हो रही है। महिला हिन्दू और रिक्शा चालक मुस्लिम बताया जा रहा है।

Exit mobile version