Site icon News1India

रस्सी से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पहचान अज्ञात; इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Bulandshahr

बुलंदशहर। (Bulandshahr) बिजली के हाईटेंशन टावर (पोल) पर पक्षी बैठे देखे होंगे। पतंगें झूलती देखी होंगी। लेकिन यदि किसी को टावर (पोल) से लाश लटकती झूलती। दिखाई दे तो जरा सोचिए कि क्या होगा?

जी हां ! ऐसा हुआ बुलंदशहर के एक गांव में। सुबह के वक्त किसान खेतों में काम करने जंगल की तरफ गए। जंगल में बिजली विभाग के एक टॉवर पर एक अंजान युवक की लाश झूल रही थी। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को इत्तिला किया गया।

नहीं हो सकी है शव की पहचान

बुलंदशहर (Bulandshahr) की सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पचौता के जंगल का ये मामला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रस्सी के फंदे से लटके युवक के शव को उतरवाकर आस पास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की मगर उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़े: सुल्तानपुर ज्वैलर्स लूटकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एसटीएफ की कार्रवाई में एक की मौत

पड़ताल जारी, कैसे यहां पहुंची अंजान लाश?

आस पास के लोग शव की पहचान नहीं कर रहे। जाहिर है कि वो यहां का रहने वाला नहीं है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि युवक की लाश यहां लाकर लटकाई गई या फिर उसे यहां लाकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा कि माजरा क्या है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version