Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

नकाबपोश बदमाशों की गुंडागर्दी: CNG भरवाने के बाद पैसे मांगने पर कर्मचारी से की गई बर्बर पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

बुलंदशहर में नकाबपोश बदमाशों ने CNG भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना CCTV में कैद हुई, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 19, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Bulandshahr
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bulandshahr CNG pump attack: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नकाबपोश बदमाशों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना औरंगाबाद क्षेत्र के कुमार फिलिंग स्टेशन पर कुछ युवकों ने पहले CNG भरवाई और जब कर्मचारी ने पैसे मांगे, तो उस पर हमला बोल दिया। मारपीट की यह वारदात पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। चार से पांच हमलावरों ने कर्मचारी को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पंप मालिक मौके पर पहुंचे और Bulandshahr पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और जांच शुरू की। एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Another Video –

कार सवार युवक CNG भरवाने BJP नेता के पंप पर पहुंचा। पैसों को लेकर कहासुनी हुई। सभी सेल्समैन ने इकट्ठा होकर कार सवार युवक को पीट दिया। इतने में उसने फोन करके अपने साथी बुला लिए। साथियों ने सेल्समैन को पीट डाला और भाग निकले।

📍बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश https://t.co/gvTb4mpej7 pic.twitter.com/oogStGlEKR

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 19, 2025

RELATED POSTS

Bulandshahr

Bulandshahr: सरेराह बहन पर चाकू से हमला, भाई गिरफ्तार, वायरल वीडियो से दहशत

October 10, 2025
Bulandshahr

Bulandshahr shooting: कोर्ट से लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर आरोप

September 2, 2025

नकाबपोशों का हमला, कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

घटना बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के कुमार फिलिंग स्टेशन की है। देर रात कुछ नकाबपोश बदमाश कार से पेट्रोल पंप पहुंचे और CNG भरवाई। लेकिन जब कर्मचारी ने पैसे मांगे, तो बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। देखते ही देखते चार से पांच युवक कर्मचारी पर टूट पड़े और उसकी बर्बर पिटाई शुरू कर दी। पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। घायल को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

पूरी घटना पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। पंप मालिक डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और छानबीन शुरू की। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी हमलावरों की तलाश जारी है।

पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद

Bulandshahr एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, Bulandshahr पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

DJ विवाद बना बवाल: Azamgarh में थाना प्रभारी पर हमला, 17 आरोपी गिरफ्तार

Tags: bulandshahr
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Bulandshahr

Bulandshahr: सरेराह बहन पर चाकू से हमला, भाई गिरफ्तार, वायरल वीडियो से दहशत

by Mayank Yadav
October 10, 2025

Bulandshahr knife attack: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक युवक ने...

Bulandshahr

Bulandshahr shooting: कोर्ट से लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर आरोप

by Mayank Yadav
September 2, 2025

Bulandshahr shooting: बुलंदशहर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोर्ट से तारीख कर लौट रही एक महिला...

Bulandshahr

Bulandshahr में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, 9 की मौत, 43 घायल

by Mayank Yadav
August 25, 2025

Bulandshahr road accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौके...

Bulandshahr

Bulandshahr में दहलाने वाली घटनाएं: सपा नेता ने लगाई फांसी, युवक की गला रेतकर हत्या

by Mayank Yadav
August 16, 2025

Bulandshahr suicide: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शनिवार को दो सनसनीखेज घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। पहली...

Bulandshahr

Bulandshahr: शिकारपुर में सीओ ऑफिस के पास कलेक्शन एजेंट से 7.5 लाख रुपये की लूट, इलाके में दहशत

by Mayank Yadav
August 5, 2025

Bulandshahr robbery: शिकारपुर, बुलंदशहर में मेरठ-बदायूं हाईवे पर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। बाइक सवार...

Next Post
UP

अब सियार-लोमड़ी के हमले पर मिलेगा मुआवजा: यूपी सरकार ने किया बड़ा फैसला, 11 वन्‍य जीव शामिल

Ballistic Missile

बैलिस्टिक मिसाइलों का बाज़ीगर कौन? जानिए क्या है ICBM की रेस में मुस्लिम देशों की स्थिति...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version