Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बुलंदशहर: सांठ गांठ से खूब फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा, वैश्यावृत्ति 

बुलंदशहर: सांठ गांठ से खूब फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा, वैश्यावृत्ति कराने वालों के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन

बुलंदशहर। स्याना अड्डा स्थित कांशीराम आवास में चल रहा देह व्यापार खूब फल फूल रहा है। लेकिन अब कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। देह के धंधे के खिलाफ कालोनीवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दो महिला और तीन-चार पुरुषों पर कालोनी में खुलेआम देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कालोनी की एक युवती को कुछ बाहरी लोगों ने स्विफ्ट कार में जबरन खींचने का प्रयास किया था। इससे पहले भी कालोनी में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत भी दी। लेकिन लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के मुताबिक बीते कई सालों से कालोनी में देह व्यापार का धंधा चल रह है। पुलिस पर अरोपियों के साथ सांठ गांठ का भी आरोप लगा है। यह मामला स्याना अड्डा स्थित काशीराम आवास फ्लैट्स का है।

Exit mobile version