Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
राजधानी में पुलिस बनकर लोगों को बना रहे हैं शिकार

राजधानी में पुलिस बनकर लोगों को बना रहे हैं शिकार

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कल शातिर लोगों ने एक नया पैंतरा अपनाया है। राजधानी के कई इलाकों में लोगों को यह गैंग अपना शिकार बना चुका है। गैंग खुद को पुलिस वाला बताकर लोगों को गुमराह करके उनके जेवरात और पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाता है। राजधानी की जनता विशेष तौर पर यह ध्यान रखें।

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटा

अगर कोई पुलिसकर्मी बनकर आपको कहीं सुनसान जगह या रास्ते में रोकता है और कहता है कि आगे कोई बड़ी वारदात हुई है। आपके पास जो भी जेवर देने हैं उनको उतार कर रख लो तो ऐसा भरोसा दिलाने वाले लोगों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करना आवश्यक है। क्योंकि यही तरीका अपनाकर या लोग राजधानी के मासूम महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला राजधानी में कई बार देखने को मिल चुके हैं। फिर तूने तालकटोरा थाना गाजीपुर अलीगंज में इस तरीके से धोखाधड़ी के शिकार हुए मामलों की पुलिस से शिकायत की है।

 टैक्सी स्टैंड पर भी इस घटना का हुए शिकार 

राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड पर भी ऐसा ही मामला देखने को मिला एक व्यक्ति टैक्सी स्टैंड से अपने घर की ओर पैदल जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने रोका और कहा कि हम पुलिस वाले हैं आगे चेकिंग चल रही है। जेवर गहना पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है जो पहने हो निकालकर कागज में रख लो नहीं तो जुर्माना लग जाएगा। कागज भी उन्हीं लोगों ने दिया और कागज में रखकर दूसरा कागज जमा कर फरार हो गए। जब घर जाकर कागज की पुड़िया खोलकर युवक ने देखा तो उसके होश उड़ गए थे। उसके पास जो पहने थे वह खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले लोग लेकर उड़ गए इंदिरा नगर निवासी एक महिला भी इसी तरीके की घटना की शिकार हुई है।

Exit mobile version