Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीसामऊ से सपा कैंडीडेट ने किया हैरतअंगेज खुलासा, ‘पुलिस ने वोटिंग से रोका फिर बूथ एजेंट को बूटों से पीटा’

Sisamau By-Election: सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा- हमारे बूथ एजेंट को मारा गया है। उसकी तबीयत से पिटाई की गई है।

Digital Desk by Digital Desk
November 20, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर बुधवार की सुबह से वोटिंग जारी है। समाजवादी पार्टी की तरफ से पुलिस-प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। सपा का आरोप है कि पुलिस मुस्लिम वोटर्स को मतदान करने से रोक रही है। अखिलेश यादव ने बकाएदा चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। वहीं सीसामऊ सीट से सपा कैंडीडेट नसीम सोलंकी ने कहा, हमारे बूथ एजेंट को मारा गया है। उसकी तबीयत से पिटाई की गई है। बूट-बूट मारा गया है। बीजेपी पुलिस के बल पर चुनाव जीतना चाहती है पर ऐसा होगा नहीं। हम लड़ेंगे और संविधान की रक्षा करेंगे।

वोटर्स ने कहा हम डाल कर रहेंगे वोट

यूपी के अन्य सीटों की तरह ही कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चमनगंज, बेकनगंज, फहीमाबाद, ग्वालटोली, नाला रोड समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटरों ने हंगामा किया। वोटर्स ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, हमें वोट नहीं डालने दे रहे। सपा नेताओं का आरोप है कि मंगलवार से ही मुस्लिम इलाकों पर पुलिस का पहरा है। मुस्लिम वोटर्स की पर्चियां चेक की जा रही है। युवाओं को डराया जा रहा है। एक वोटर ने कहा कि पुलिसवालों ने मेरे साथ मारपीट की। युवक ने कहा कि ये रामपुर नहीं, बल्कि सीसामऊ है। हम पिटकर भी वोट डालकर रहेंगे।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026

ऐसा ही था तो चुनाव क्यों करवा रहे

सपा कैंडीडेट नसीम सोलंकी ने कहा बीजेपी को हारने का डर है, अगर ऐसा ही था तो चुनाव क्यों करवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके बूथ एजेंट की बूटों से पिटाई की गई। जिससे उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा। वहीं ग्वालटोली के मकबरा मोहल्ले में सपा की महासचिव नीलम रोमिला सिंह की पुलिस से झड़प हो गई। उन्होंने कहा, हिंदू बहुल इलाकों में सामान्य तरीके से मतदान हो रहा है, जबकि यहां पुलिस दबिश दे रही है। लोगों को डरा रही है।

सपा विधायक ने जारी किया वीडियो

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने एक वीडियो शेयर किया। बताया, चमनगंज इलाके में पुलिस और आरएफ जवानों ने लोगों को दौड़ा रही है। दूसरी तरफ मुस्लिम बहुल इलाकों के वोटरों का आरोप है कि प्रशासन लोगों को डरा रही है ताकि वह वोटिंग करने न जा सकें। सपा विधायक ने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया कि, वह सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग को तत्काल हस्ताक्षेप करना चाहिए। ऐसे पुलिस अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

बीजेपी कैंडीडेट ने भी लगाया आरोप

इनसब के बीच बीजेपी ने सिविल लाइंस स्थित दयानंद हंसमुखी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदाताओं को वोट न डालने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पार्षद अंकित मौर्य व अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है साथ ही, पीठासीन अधिकारी से उनकी बहस भी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को झमझाया। हंगामें की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष चुनाव करवाने को कहा है।

Tags: Akhilesh YadavBJPUP By-electionUP News
Share197Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Next Post
Ind vs Aus 1st Test

Ind vs Aus 1st Test : भारत के पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की रणनीति, किसे मिलेगा डेब्यू का मौका?

हाईकोर्ट का सख्त फैसला: हिमाचल भवन की कुर्की के आदेश से सियासत गरमाई

हाईकोर्ट का सख्त फैसला: हिमाचल भवन की कुर्की के आदेश से सियासत गरमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist