Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सावधान रफ्तार का कहर जारी, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी इनोवा कार, आधा दर्जन हुए लोग घायल

सावधान रफ्तार का कहर जारी, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी इनोवा कार, आधा दर्जन हुए लोग घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) में जहां आज बुधवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है।

हाई स्पीड इनोवा कार यहां धनपतगंज क्षेत्र में KM 114 पर पलट गई। कार पर सवार 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक है। सभी को इलाज के वास्ते अस्पताल भेजा गया है।

बताते चलें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपतगंज थाना क्षेत्र के KM 114/1 पर शाम करीब 4:30 बजे के आसपास इनोवा कार UP 23 W 9927 काफी स्पीड में आई और पलट गई। कार पर कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें 3 लोगो की हालत गम्भीर है। जबकि 3 को मामूली चोटें आई हैं। यूपीडा के SO राम चरण वर्मा ने बताया कि सभी को 108 एंबुलेंस व एपको कम्पनी की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार भेजा गया।

तो वहीं उन्होंने बताया कि घायलो मे 3 की पहचान हुई है। प्रमोद पुत्र सतीश निवासी मुडोरा थाना कारडो जिला पानीपत,सतेंद्र पुत्र धरमवीर निवासी भावडी थाना अमरोहा जिला अमरोहा व लखनलाल उपाध्याय पुत्र खचहू उपाध्याय निवासी धुनपुरी थाना गजरौला जिला अमरोहा के रूप में शिनाख्त हुई है। जबकि तीन की पहचान नहीं हो सकी है। लखनलाल गाड़ी चला रहा था।

Exit mobile version