Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जादू टोने के चक्कर में पड़ोस में रहने वाली 12 साल की लड़की का घोटा गला, बोरे में शव को डालकर खेत में फेंका

Raebareli: जादू टोने के चक्कर में पड़ोस में रहने वाली 12 साल की लड़की का घोटा गला, बोरे में शव को डालकर खेत में फेंका

रायबरेली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि घर से चारा काटने के लिए निकली 12 वर्षीय बालिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्यारे हत्या कर बोरी में शव भरकर ठिकाने लगाने की फिराक में थे। तांत्रिक ने पहले गला घोंटकर उसे मार डाला फिर उसे बोरें में भरकर छिपा दिया। तांत्रिक का बेटा जब बकरियों को चारा खिलाने पहुंचा तो बोरे में शव देख सन्न रह गया। इसके बाद लोगों को जानकारी हो सकी।

आपको बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को तांत्रिक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। मृतक लड़की के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आरोपीयों से पूछताछ करने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रसूलपुर गहरवारी निवासी देशराज की बेटी नीतू (12) शुक्रवार को खेत गई थी। धान पीटने के बाद उसे बोरियों में भरकर ढो रही थी। दो बार वह धान की फसल लेकर घर भी पहुंची। तीसरी बार जब धान लेने खेत गई तो अचानक दोपहर 12 बजे लापता हो गई।

जब घरवालों ने तलाशा तो उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। शाम करीब छह बजे गांव में ही पड़ोसी युवक के घर से एक बोरी में नीतू का शव मिलने से दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ डलमऊ अशोक सिंह, कोतवाल पंकज तिवारी मौके पर पहुंच गए। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। कोतवाल ने बताया कि शव देखकर लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस व्यक्ति के घर पर बालिका का शव पाया गया है, वह जादू टोना करता है। तांत्रिक रामकुमार पासवान को हिरासत में ले लिया गया है। चाचा कल्लू की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि चाचा कल्लू ने बताया कि तांत्रिक रामकुमार ने जादू-टोना के चक्कर में बालिका की हत्या कर शव को बोरे में भरकर बकरी बांधने वाले स्थान पर फेंक दिया। तांत्रिक का 10 वर्षीय बेटा जब बकरी बांधने गया तो बोरे में शव देख चिल्लाने लगा। इतने में उसकी मां भी पहुंच गई। तांत्रिक की पत्नी भी घर में नीतू की लाश देख घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जानकारी होने पर घरवाले पहुंचे तो नीतू का शव बोरे में देख उनके होश उड़ गए।

Exit mobile version