• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

खाती गोमांस और पीती है बरेली की चंद्रा कुमारी शराब, अब तक 25 से ज्यादा बुजुर्गो के साथ लैला ने मनाई सुहागरात

बरेली की महिला की साजिश से पुलिस ने उठाया पर्दा, लूटेरी दुल्हन बनकर बुजुर्ग पुरूषों का करती थी शिकार, गैंग के सदस्य किए गए गिरफ्तार।

by Vinod
July 31, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्रिकेट न्यू़ज
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बहेड़ी क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप था कि उसका जबरन धर्मांतरण करवाने के साथ ही गौमांस खिलाया गया। शराब पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर देह व्यापार में धकेले दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो जो सच सामने आया, उसे जानकर वर्दीधारियों के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। जांच में पता चला कि महिला खुद ही एक गिरोह का हिस्सा थी, जो बुजुर्ग और विधुर पुरुषों को शादी के नाम पर फंसा कर ठगी करता था और देह व्यापार में लिप्त था।

बहेड़ी थाने में चंद्रा कुमारी नाम का महिला 23 जुलाई को पहुंची। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बख्तावर नाम के युवक और उसके साथियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया, मारपीट की, जबरन गौमांस खिलाया, गर्भपात कराया और देह व्यापार में धकेल दिया। इंद्रा कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो पूरा मामला ही पलट गया। चंदा खुद एक गिरोह की सदस्य निकली, जो विधुर या दूसरी शादी की इच्छा रखने वाले पुरुषों को फंसाती थी। वह कुछ दिन उनके साथ रहकर शादी का झांसा देती और फिर गहने-नकदी लेकर फरार हो जाती थी।

Related posts

UP Politics

UP Politics: सपा 2027 में सिर्फ जीतने वालों को देगी टिकट, इन नेताओं की उड़ सकती है कुर्सी!

September 15, 2025
Delhi News

अब दिल्ली से गाजियाबाद जाना होगा आसान, खुल सकता है नंदनगरी फ्लाईओवर 17

September 15, 2025

पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस शख्य बख्तावर के नाम चंद्रा कुमार ने केस दर्ज करवाया था, वह भी गैंग का हिस्सा था। पुलिस ने बख्तावर, ताहिर, गुड्डू उर्फ शरीफ और राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चंदा और उसकी सहयोगी पिंकी फरार हैं। इनके पास से फर्जी शादी के दस्तावेज, शपथ पत्र और लिव-इन संबंधों के फर्जी एफिडेविट मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी दी है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चंदा की शादी आठ साल पहले विकास यादव से हुई थी और उसकी एक पांच साल की बेटी भी है। दो साल से वह अपने पति से अलग रह रही थी और एक साल पहले रुद्रपुर आ गई थी।

रुद्रपुर में चंद्रा पिंकी नाम की महिला के संपर्क में आई और फिर गैंग का हिस्सा बन गई। गिरोह खासतौर पर उन पुरुषों को निशाना बनाता था, जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी हो या जो दूसरी शादी करना चाहते हों। चंदा को उनसे मिलवाकर शादी का नाटक किया जाता और फिर वह घर से कीमती सामान लेकर गायब हो जाती थी। पिंकी नाम की महिला इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड बताई जा रही है। वह पीड़ितों को धमकी देती थी कि चंदा लापता है और उसके खिलाफ केस दर्ज करा देगी, जिससे डर के मारे पीड़ित चुप रह जाते थे। गिरोह में कई अन्य महिलाएं भी शामिल हैं, जो इसी तरह ठगी और देह व्यापार करती थीं।

पुलिस को जांच में कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं, जो शादी और पहचान के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। ये गिरोह बहुत ही संगठित ढंग से काम करता था और पुलिस को शक है कि इनके और भी साथी हो सकते हैं। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से बुजुर्ग पुरुषों को फंसाकर ठगी करता था। महिलाओं के जरिए शादी का झांसा दिया जाता, फिर संपत्ति और पैसे लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस गिरोह से जुड़े सभी लोगों की जांच कर रही है और जल्द और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। चंद्रा कुमारी ने बदायूं के रहने प्रेमपाल को प्रेम के जाल में फंसाया और शादी की। कुछ दिन बाद 60 हजार रुपए व जेवर लेकर भाग गई। चंद्रा ने राजस्थान के मित्रपाल के साथ भी यही खेल किया।

चंद्रा ने अपना नाम बदला। कविता नाम से फंसाकर लिव-इन एफिडेविट बनवाया और 1.50 लाख रुपए ठग लिए। प्रेमपाल के अलावा राजस्थान के उग्रसेन से शादी का झांसा देकर 1.50 लाख रुपए ठगे और फरार हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चंद्रा कुमारी ने करीब 25 से ज्यादा बुजुर्गो को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उनकी प्रेमिका बनकर रही। कईयों से शादी भी की। सभी को चंद्रा कुमारी ने ठगा। कुछ ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई तो कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हों चंद्रा के गैंग के लोगों ने धमका कर मुंह बंद करवा दिया। पुलिस अब पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे भेजने के लिए ऑपरेशन चलाए हुए है।

 

 

Tags: BareillyChandra Kumari of Bareillymarries elderly peoplethe robber bride
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Nithari कांड में सुप्रीम कोर्ट का झटका, कोली बरी—अब सवाल ये कि बच्चों का कातिल कौन?

Next Post

Pension Rules: भूलकर भी यह गलती ना करें पेंशन हो जाएगी बंद, मृतक हो जाओगे घोषित जानिए दोबारा कैसे होगी चालू

Vinod

Vinod

Next Post
Pension Rules: भूलकर भी यह गलती ना करें पेंशन हो जाएगी बंद, मृतक हो जाओगे घोषित जानिए दोबारा कैसे होगी चालू

Pension Rules: भूलकर भी यह गलती ना करें पेंशन हो जाएगी बंद, मृतक हो जाओगे घोषित जानिए दोबारा कैसे होगी चालू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP Politics

UP Politics: सपा 2027 में सिर्फ जीतने वालों को देगी टिकट, इन नेताओं की उड़ सकती है कुर्सी!

September 15, 2025
waqf amendment case supreme court decision news1india protecting citizens rights

Waqf bill: वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ,किन धाराओं पर लगी रोक और क्या शर्तें की तय

September 15, 2025
Delhi News

अब दिल्ली से गाजियाबाद जाना होगा आसान, खुल सकता है नंदनगरी फ्लाईओवर 17

September 15, 2025
Muzaffarpur train accident two sisters death

Muzaffarpur Train Accident: बैंक कर्मी दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत,इलाके में शोक की लहर हादसा या साजिश

September 15, 2025
UP jaunpur bus accident news

Road accident: बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर ,जौनपुर सड़क हादसे में चार मरे नौ घायल

September 15, 2025
Rahul Gandhi

गुरुद्वारे में मत्था टेक बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

September 15, 2025
Delhi BMW tragic road accident

Delhi News: तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने मारी मोटरसाइकिल में टक्कर,वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की दर्दनाक मौत पत्नी घायल

September 15, 2025
Delhi Breaking

Delhi Breaking : करोल बाग की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

September 15, 2025
Amit Khare

PM मोदी के पूर्व सलाहकार अमित खरे को मिली नई जिम्मेदारी! अब उपराष्ट्रपति के लिए निभाएंगे अहम भूमिका

September 15, 2025
Jhansi

Jhansi में थानेदार को लेकर भाजपा विधायकों में टकराव, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुआ तबादला

September 15, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version