Friday, January 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Chhath Puja Gorakhpur: मिट्टी के चूल्हे की रोटी और गुड़ की खीर, खरना के बाद कठिन व्रत शुरु

छठ पूजा का आज दूसरा दिन है, जिसमें महिलाएं खरना कर निर्जल उपवास शुरू करेंगी। बाजारों में रौनक रही और पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गोरखपुर में 391 स्थानों पर पूजा होगी, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
November 6, 2024
in उत्तर प्रदेश
Gorakhpur
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chhath Puja Gorakhpur: सूयोपासना के महापर्व छठ पूजा का आज यानी कि बुधवार को दूसरा दिन है। सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व में आज खरना से व्रती महिलाओं ने निर्जल उपवास शुरू किया। शाम को स्वच्छ स्थान पर चूल्हे को स्थापित कर अक्षत, धूप, दीप और सिंदूर से पूजा करेंगी। आटे से रोटी और साठी के चावल से खीर बनाएंगी। इसके बाद खरना किया जाएगा। यही रोटी और खीर खाने के बाद छठ व्रत शुरू हो जाएगा, जो शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होगा। गुरुवार को अस्ताचलगामी और शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।

बाजारों छाई रौनक, खूब हुई खरीददारी

इस बीच छठ पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए मंगलवार को पूरे दिन बाजार में चहल-पहल रही। प्रमुख बाजार छठ के सामानों से पटे रहे। मंगलवार को व्रती माताओं ने सुबह जलाशयों और घरों में स्नान के बाद शाम को कद्दू-चावल पकाकर खाया। नहाय-खाय के दौरान कई घरों में छठ गीत गाए गए।

RELATED POSTS

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

December 29, 2025
Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

December 24, 2025

घाटों पर NDRF, SDRF और PAC के गोताखोर तैनात

गोरखपुर में 391 स्थानों छठ पूजा होगी। इसे लेकर सुरक्षा के साथ अन्य सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। सभी प्रमुख घाट पर NDRF, SDRF और PAC के गोताखोर की ड्यूटी लगाई गई है। स्थानीय पुलिस नाव से गश्त करेगी। राप्ती नदी के राजघाट के साथ ही गोरखनाथ मंदिर स्थित भीमसरोवर, मानसरोवर, सूर्यकुंड, बड़हलगंज के मुक्तिपथ और गोलाघाट समेत कई स्थानों पर सीसी कैमरे लगाने के साथ ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

छठ घाटों के पास Gorakhpur पुलिस का स्पेशल पिकेट

पूजा स्थलों पर Gorakhpur पुलिस पिकेट लगाई गई है, जहां पर 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। घाट पर प्रकाश के साथ ही नाव, नाविक व गोताखोर की ड्यूटी लगाई गई है। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, “दो दिन से फलमंडी में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। इसको देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा QRT भी लगा दी गई है।”

यहां पढ़ें: US Elections: कमला हैरिस का खेल खत्म, अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे डोनाल्ड ट्रंप, जीत के जश्न में डूबे एलोन मस्क

पूजा की बेदियां बनकर तैयार

उधर, छठ घाटों पर पूरे दिन चहल पहल रही। श्रद्धालुओं के साथ नगर निगम की टीम और स्वयं सेवक घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे। महानगर के सूर्यकुंड धाम, गोरखनाथ, महेसरा घाट, राजघाट, रामघाट, रामगढ़ताल आदि स्थानों में बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा की वेदी बनाते नजर आए।

अस्थायी घाट भी बनकर तैयार

Gorakhpur शहर के विष्णु मंदिर, गीता वाटिका, शाहपुर, विष्णुपुरम, बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट, सूबा बाजार, बशारतपुर, रुस्तमपुर, राप्तीनगर, शास्त्रीनगर, शास्त्रीपुरम, जाफरा बाजार, भेड़ियागढ़, सहारा इस्टेट, सिविल लाइंस, पादरी बाजार, असुरन चौक आदि इलाकों में लोगों ने घरों के आगे अस्थायी घाट बनाकर तैयार किए हैं। कुछ लोगों ने घर के पास छोटा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भर लिया है।

कोसी भरने की भी तैयारी

घर में किसी मांगलिक आयोजन या किसी मन्नत के पूरा होने के बाद छठ पर कोसी भरी जाती है। महानगर के विभिन्न मोहल्लों के घरों में कोसी भरने की तैयारी है। इसके लिए कोसी भरने में उपयोग में लाया जाने वाला मिट्टी का हाथी, कलश, दीये, गन्ना, फल आदि सामान जुटाने में लोग लगे रहे।

SSP-DM ने जांची तैयारियां

छठ पर्व के मद्देनजर Gorakhpur शहर से लेकर देहात तक घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर और DM कृष्णा करुणेश ने घाटों का निरीक्षण कर तैयारियां जांची। छठ पर्व के लिए राप्ती नदी के महायोगी गुरु गोरक्षनाथघाट, श्रीराम घाट, राजघाट पर नगर निगम ने सिल्ट हटाने के साथ सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग और लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गई है।

छठ महापर्व का दिनवार कार्यक्रम

* पहला दिन (नहाय-खाय): 5 नवंबर – व्रती महिलाएं स्नान के बाद कद्दू-भात का भोजन करेंगी और संकल्प लेंगी।

* दूसरा दिन (खरना): 6 नवंबर – इस दिन महिलाएं शाम को प्रसाद ग्रहण करेंगी, पूरे दिन का उपवास होगा।

* तीसरा दिन (संध्या अर्घ्य): 7 नवंबर – व्रती महिलाएं निर्जल व्रत रखकर शाम 5:29 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी।

* चौथा दिन (उगते सूर्य को अर्घ्य): 8 नवंबर – सुबह 6:32 बजे उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

Tags: Chhath PujagorakhpurKharnawaterless fasting
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Gorakhpur

मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर संग्राम: गोरखपुर में रसोइया और प्रिंसिपल के बीच जमकर चले लात-घूंसे

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Gorakhpur Mid Day Meal controversy: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र स्थित उसवा बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
November 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थि झांगड़ा थाना़क्षेत्र स्थित एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मचा...

Next Post
I Want To Talk OTT release

I Want To Talk OTT release : सिनेमाघरों के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार अभिषेक बच्चन की फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Thala for a Reason

ट्रंप की जीत में धोनी का हाथ, Twitter पर छाया “Thala for a Reason”, जानें वायरल फोटो का सच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version