News1India

Noida: छठ पूजा पर स्कूलों में छुट्टी: नोएडा और लखनऊ में 7 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल

Noida News: छठ पूजा के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों में 7 नवंबर को छुट्टी रहेगी. जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राहुल पंवार ने यह आदेश जारी किया है। नर्सरी से लेकर 8वीं तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह आदेश प्रयागराज शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के पालन में जारी किया गया है, और सभी स्कूलों को इसका पालन करने का निर्देश दिया गया है।

इस छुट्टी के चलते, Noida में लाखों छात्र-छात्राओं को छठ पूजा के अवसर पर स्कूलों से राहत मिलेगी। शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि यह आदेश विशेष रूप से छठ पूजा के आयोजन को देखते हुए लिया गया है, जिससे श्रद्धालु इस पर्व को बिना किसी परेशानी के मना सकें।

Noida

लखनऊ और दिल्ली में भी घोषित हुई छुट्टियां

Noida के अलावा, लखनऊ में भी 7 नवंबर को स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी ने इसे जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया है। हालांकि, यह सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा, इसलिए सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

वहीं, दिल्ली में भी छठ पूजा के मद्देनजर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, प्रदूषण की स्थिति को लेकर दिल्ली के लोग चिंतित हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने इस दिन के लिए प्रदूषण के कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं की है।

Akhilesh Yadav: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश यादव का तंज: ‘क्या भाजपा सरकार खुद पर चलवाएगी बुलडोजर?

सीएम योगी से थी छुट्टी की मांग

यूपी, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में छठ पूजा की विशेष महत्ता है। छठ पर्व की छुट्टियों को लेकर पहले ही बिहार और झारखंड सरकार ने घोषणा कर दी थी। उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ ने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा की मांग उठाई थी, साथ ही स्कूलों में छुट्टी की भी अपील की थी।

छठ पूजा 8 नवंबर तक जारी रहेगा, और इस बीच श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार पर्व की पूजा अर्चना करेंगे।

Exit mobile version